{"_id":"5b6470554f1c1b572f8b7ff2","slug":"121533309013-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में डेंगू के आठ नए मामले सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में डेंगू के आठ नए मामले सामने आए
Updated Fri, 03 Aug 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में डेंगू के आठ नए मामले सामने आए
डेंगू के की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या 322 के पार पहुंची
स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को किया 118 घरों का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जिला में डेंगू थम नहीं रहा है। शुक्रवार को भी बिलासपुर में डेंगू के आठ नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिला में डेंगू की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या 322 तक पहुंच गई है। जबकि वीरवार को जिला में डेंगू के 17 मामले दर्ज किए गए थे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके चौधरी ने जिला में फैले डेंगू रोग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को डेंगू के 8 नए मामले दर्ज किए गए। इनमें से 4 मामले मारकंड, एक मामला घुमारवीं, एक मामला झंडूता, एक मामला वार्ड नंबर 1 से और एक मामला वार्ड नंबर 3 में दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि डेंगू से पीड़ित 48 रोगियों का उपचार चल रहा है। उनमें से डेंगू से पीड़ित 4 रोगी अस्पताल में दाखिल हैं और शेष रोगियों का उपचार घरों में ही हो रहा है। अब तक 322 डेंगू के मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से 118 घरों में जाकर निरीक्षण किया गया। इनमें घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया करवाया गया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया।
उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह जब भी घरों से बाहर निकलें तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढक कर और ओडोमोस इत्यादि कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें तथा घरों के अंदर भी कीटनाशक स्प्रे करना सुनिश्चित बनाएं ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।
------------
...जारी