फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिलासपुर में डेंगू के 11 और मरीज पहुंचे अस्पताल

बिलासपुर में डेंगू के 11 और मरीज पहुंचे अस्पताल

Sat, 21 Jul 2018 11:30 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में डेंगू के 11 और मरीज पहुंचे अस्पताल
डेमो - फोटो : डेमो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। जिले में डेंगू रोग थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछ दिनों से बिलासपुर में हर रोज 10 से 15 नए लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि प्रशासन डेंगू के रोकथाम के बड़े-बड़े दावे कर रहा है लेकिन अभी तक यह सभी दावे हवा होते नजर आ रहे हैं।
जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके चौधरी ने जिला में फैले डेंगू रोग के बारे में बताया कि शनिवार 21 जुलाई को डेंगू के 11 नए मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि डेंगू से पीड़ित 47 रोगियों का उपचार चल रहा है। उनमें से डेंगू से पीड़ित एक रोगी को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। जबकि शेष रोगियों का उपचार घरों में ही हो रहा है। अब तक 197 डेंगू के मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से विभिन्न वार्डों में जाकर शनिवार को 167 घरों का निरीक्षण किया गया जिनमें से 103 लोगों के घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया गया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह जब भी घरों से बाहर निकलें तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढक कर और ओडोमोस इत्यादि कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें तथा घरों के अंदर भी कीटनाशक स्प्रे करना सुनिश्चित बनाएं ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके। कहा कि विभाग डेंगू से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed