{"_id":"59fa0eb74f1c1b60678b8975","slug":"121509559991-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडूता कांग्रेस ने तीन लोगों को किया पार्टी से बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडूता कांग्रेस ने तीन लोगों को किया पार्टी से बर्खास्त
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। झंडूता में कांग्रेस ने तीन सदस्यों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है।
झंडूता ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कै. ओमप्रकाश चंदेल ने बताया कि तीन सदस्य लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त चल रहे हैं। इस कारण ब्लॉक कांग्रेस झंडूता की एक आपात बैठक बुलाई गई। इसमें कई कड़े फैसले लिए गए। कांग्रेस के ब्लॉक महासचिव प्रेम लाल नड्डा ने बताया कि समोह पंचायत के प्रधान अनिल कुमार, जमोई पंचायत के पूर्व प्रधान अश्वनी कुमार चंदेल और गेहड़वीं के प्रधान प्यार सिंह कुछ समय से पार्टी विरोधी कार्य कर रहे थे और पार्टी को नुकसान पहुंचाने में लगे थे। इसको देखते हुए बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण उनकी प्राथमिक सदस्यता को समाप्त कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि बैठक में पार्टी ने उक्त तीनों को तत्काल बर्खास्त कर दिया है।