फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   रिटर्निंग अधिकारियों को ईवीएम और वीवीपैट मशीनें आवंटित

रिटर्निंग अधिकारियों को ईवीएम और वीवीपैट मशीनें आवंटित

Tue, 24 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
रिटर्निंग अधिकारियों को ईवीएम और वीवीपैट मशीनें आवंटित
महासंग्राम 2017, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव - फोटो : SELF
बिलासपुर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि भारत नर्विाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2017 के लिए प्रथम चरण की रेंडोमाइजेशन कर दी गई है। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसके बाद चारों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों को ईवीएम व वीवीपैट मशीनें आवंटित कर दी गईं। इसमें (46) झंडूता के रिटर्निंग अधिकारी को 115 कंट्रोल यूनिटें, 131 बैलेट यूनिटें और 125 वीवीपैट मशीनें आवंटित की गई है। जबकि (47) घुमारवीं के रिटर्निंग अधिकारी को 115 कंट्रोल यूनिटें, 131 बैलेट यूनिटें और 125 वीवीपैट मशीनें, (48) सदर बिलासपुर के रिटर्निंग अधिकारी को 114 कंट्रोल यूनिटें, 130 बैलेट यूनिटें और124 वीवीपैट मशीनें और (49) श्री नयनादेवी जी के रिटर्निंग अधिकारी को 110 कंट्रोल यूनिटें, 125 बैलेट यूनिटें व 119 वीवीपैट मशीनें आवंटित कर दी गई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों की मौजूदगी में जिला निर्वाचन कार्यालय बिलासपुर के ईवीएम वेयर हाउस में रिटर्निंग अधिकारियों को मशीनें आवंटित की गई हैं। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों की मशीनों को राजकीय महाविद्यालय झंडूता, घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की मशीनों को स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय घुमारवीं, सदर विधानसभा क्षेत्र की मशीनों को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर और श्री नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों की मशीनों को बीडीओ कार्यालय के स्ट्रांग रूम स्वारघाट में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इन मशीनों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। इन मशीनों को मतदान के लिए तैयार करने के बाद मतदान दलों को मतदान के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed