{"_id":"6acbe2243f1170cece074a56","slug":"neglecting-your-eyes-can-prove-costly-timely-check-ups-and-treatment-are-essential-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-169622-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: आंखों की अनदेखी पड़ सकती है भारी, समय पर जांच और इलाज जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: आंखों की अनदेखी पड़ सकती है भारी, समय पर जांच और इलाज जरूरी
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर में आयोजित विश्व दृष्टि दिवस जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को जानकारी देते प्रशिक्
विश्व दृष्टि दिवस पर एम्स बिलासपुर में जागरूकता कार्यक्रम
नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों की जांची आंखें
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। आंखों की नियमित जांच, बीमारी की समय पर पहचान और उचित उपचार से दृष्टि हानि के खतरे को कम किया जा सकता है। यह संदेश एम्स बिलासपुर के नेत्र रोग विभाग की ओर से विश्व दृष्टि दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से दिया गया। कार्यक्रम की इस वर्ष की वैश्विक थीम लव योर आइज यानी अपनी आंखों से प्यार करें रही। कार्यक्रम के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों की आंखों की जांच के लिए शिविर लगाया गया। इसमें विद्यार्थियों की दृष्टि संबंधी समस्याओं और अपवर्तन दोषों की जांच की गई। इसके अलावा आगामी सप्ताह में छठी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की आंखों की जांच के लिए पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद आयोजित जागरूकता व्याख्यान में आंखों की नियमित जांच, बीमारियों की जल्द पहचान और समय पर उपचार के महत्व की जानकारी दी गई।
पोस्टर प्रतियोगिता में 35 विद्यार्थियों ने लिया भाग
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से आंखों की देखभाल और स्वस्थ दृष्टि बनाए रखने का संदेश दिया। वहीं, एमबीबीएस के विद्यार्थियों ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर आंखों की देखभाल और रोकी जा सकने वाली दृष्टि हानि से बचाव के उपाय बताए। पोस्टर और नारा लेखन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को उनकी रचनात्मकता और भागीदारी के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समय पर जांच और उपचार का दिया संदेश
कार्यक्रम का उद्देश्य आंखों से जुड़ी उन समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा, जिनसे समय पर जांच और उपचार के माध्यम से बचाव संभव है। एम्स के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) दलजीत सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में डीन रिसर्च एवं रेडियो डायग्नोसिस विभाग के प्रमुख डॉ. नरवीर चौहान, नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मोनालिजा और जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राकेश कटोच उपस्थित रहे।