{"_id":"6a5d12a82b9cfadbe0020988","slug":"12000-devotees-sought-blessings-at-the-baba-balak-nath-temple-in-shahtalai-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-163969-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बाबा बालकनाथ मंदिर शाहतलाई में 12 हजार श्रद्धालु ने लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बाबा बालकनाथ मंदिर शाहतलाई में 12 हजार श्रद्धालु ने लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
शाहतलाई में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
बारिश भी नहीं रोक पाई श्रद्धालुओं की आस्था, मंदिर न्यास ने लंगर और साफ-सफाई के किए पुख्ता इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई/गेहड़वीं(बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई में रविवार को बारिश के बावजूद आस्था का सैलाब उमड़ा। प्रतिकूल मौसम के बावजूद हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से करीब 12 हजार श्रद्धालु बाबा बालकनाथ के दरबार में पहुंचे और माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर न्यास की ओर से लंगर की समुचित व्यवस्था की गई थी। मंदिर परिसर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए सफाई कर्मचारियों की तैनाती रही, जबकि दर्शन व्यवस्था भी पूरे दिन सुचारू रूप से संचालित की गई। इससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। मंदिर न्यास के पदाधिकारी विजय ने बताया कि लगातार बारिश के कारण सामान्य दिनों की तुलना में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही, लेकिन इसके बावजूद करीब 12 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालकनाथ के पावन दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने कहा कि मंदिर न्यास श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं लगातार सुनिश्चित कर रहा है, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।