फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   120 bottles of country liquor recovered in Ghumani village

Bilaspur News: घुमाणी गांव मेंं देसी शराब की 120 बोतलें बरामद

Thu, 04 Apr 2024 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
120 bottles of country liquor recovered in Ghumani village
गोशाला के पीछे घास के ढेर में छिपाकर रखी थी शराब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं थाना क्षेत्र के घुमाणी गांव में पुलिस ने गोशाला के पास तिरपाल से ढकी देसी शराब 120 बोतलें बरामद की हैं। आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार पुलिस की एक टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गगन निवासी गांव घुमाणी डाकघर कंदरौर तहसील घुमारवीं अपने घर से शराब बेचने का अवैध धंधा करता है। पुलिस ने उपरोक्त व्यक्ति के घर और गोशाला की तलाशी ली। गोशाला के पीछे घास के ढेर के पास रखे तिरपाल को जब पुलिस ने हटाया तो उसके नीचे देसी शराब की करीब 10 पेटियां बरामद हुईं, जिनमें 120 बोतलें पाई गईं। पुलिस ने बरामद शराब को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed