{"_id":"5c056c44bdec2241ad18b322","slug":"11543859268-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो सेंचूरी के विरोध में धार-टटोह के ग्रामीणों की बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो सेंचूरी के विरोध में धार-टटोह के ग्रामीणों की बैठक आयोजित
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
cow food
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत धार-टटोह में 200 बीघा जंगल पर जिला प्रशासन व हिमाचल सरकार की ओर से लावारिस गायों को रखने के लिए गो सेंक्चुरी बनाने का जो प्रस्ताव रखा है उसका स्थानीय जनता ने जोरदार विरोध करना शुरू कर दिया है। इसी के तहत ग्रामीणों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने प्रस्तावित गो सेंक्चुरी का विरोध किया और कहा कि गांव धार-टटोह व अन्य पालंगरियों के लोगों का यह देहाती चिरांद है।
स्थानीय लोग पशुओं के लिए घास चारा, पशु और भेड़-बकरियों को चराने व भोजन बनाने के लिए लकड़ियों के लिए इसी पर निर्भर हैं। यहां के बहुत से लोग खेतीबाड़ी व पशुपालन के ऊपर निर्भर हैं। ऐसे में जो गो-सेंक्चुरी बनाने के लिए जो 200 बीघा जमीन आवंटित की जा रही है उससे यहां के लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए प्रशासन से मांग की जाती है इसके बारे में स्थानीय लोगों को विश्वास में लेकर ही कोई निर्णय लें ताकि स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा की जा सके।
स्थानीय लोगों की इस बैठक में शिव शक्ति युवक मंडल क्वाली टटोह ने भी गो-सेंक्चुरी का भारी विरोध किया। इस अवसर पर ख्याली राम, अमरनाथ, प्रेमलाल, रणजीत सिंह, इंद्रपाल ठाकुर, धनी राम, परमानंद, रामजी, राज कुमार प्रधान शिव शक्ति युवक मंडल, पंकज, पलविंद्र, चमन, राजेश, कुलदीप, अनिल, तेजपाल, कर्मचंद, प्रवीण, संजय, सुनीता देवी, गंगा, शीला, रीता, सुमिता, निर्मला, कांता, पिंकी और लक्ष्मी उपस्थित थे।
विज्ञापन
--------------------