{"_id":"5c0415e5bdec22415168891a","slug":"11543771621-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री जयराम से नशा मुक्ति केंद्र की मांग रखेगा रेनबो स्टार क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री जयराम से नशा मुक्ति केंद्र की मांग रखेगा रेनबो स्टार क्लब
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। प्रदेश सरकार की ओर से नशे के खिलाफ लिए गए गैर-जमानती फैसले को हिमाचल रेनबो स्टार क्लब ने ऐतिहासिक फैसला करार किया है। क्लब के अध्यक्ष ईशान अख्तर ने बताया कि इससे नशे के सौदागरों पर नकेल कसी जाएगी तथा युवा पीढ़ी बर्बाद होने से बचेगी। प्रदेश में अब चुटकी भर चिट्टा, चरस, अफीम जैसे मादक पदार्थ के पकड़े जाने पर भी जमानत नहीं मिल सकेगी। नशीले पदार्थों की थोड़ी मात्रा को भी गैर-जमानती अपराध की श्रेणी में लाया जाएगा। इस फैसले से अब सीधे आरोपी जेल जाएंगे।
अध्यक्ष ईशान अख्तर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि बिलासपुर क्षेत्रीय अस्पताल के भवन में नशामुक्ति केंद्र स्थापित किया जाए ताकि जो युवा नशे की दलदल में फंस गए हैं, वह नशा मुक्ति केंद्र में पंजीकृत होकर नशे को छोड़ सके तथा शिखर की ओर हिमाचल मुख्यधारा से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को साथ लेकर बिलासपुर प्रवास पर आ रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को नशा मुक्ति केंद्र खोलने के लिए मांग पत्र भी दिया जाएगा।