फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   चांदपुर ग्राम सेवा सहकारी सभा के सेल्समैन के समर्थन में आए ग्रामीण

चांदपुर ग्राम सेवा सहकारी सभा के सेल्समैन के समर्थन में आए ग्रामीण

Sat, 08 Sep 2018 08:12 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
चांदपुर ग्राम सेवा सहकारी सभा के सेल्समैन के समर्थन में आए ग्रामीण

विज्ञापन
चांदपुर ग्राम सेवा सहकारी सभा के सेल्समैन के समर्थन में आए ग्रामीण
कहा, प्रभावशाली लोग बेबुनियाद आरोप लगा कर कर रहे सेल्समैन को परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। चांदपुर ग्राम सेवा सहकारी सभा के माध्यम से सस्ता राशन हासिल कर रहे उपभोक्ता इस सभा और सेल्समैन के समर्थन में आ गए हैं। प्रभावशाली लोगों की ओर से लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए कहा है कि कुंगरहट्टी में चल रहे डिपो से उन्हें कोई शिकायत नहीं है। व्यक्तिगत स्वार्थ या कारण से झूठे आरोप लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
जानकारी के अनुसार बल्ह-भलवाणा पंचायत की एक प्रतिनिधि ने कुंगरहट्टी में सस्ते राशन का डिपो चला रही चांदपुर ग्राम सेवा सहकारी सभा और उसके सेल्समैन की शिकायत मोबाइल मैसेज के माध्यम से खाद्य आपूर्ति मंत्री को भेजी थी। इसका संज्ञान लेते हुए मंत्री ने जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक को इसकी जांच के निर्देश दिए थे। स्थानीय लोग उक्त सहकारी सभा और सेल्समैन के समर्थन में आ गए हैं।
विज्ञापन

तलवाड़ व बल्ह गांव के निशा, सूरम सिंह, श्यामलाल, केसर सिंह, जयमल सिंह, विमला, कुसुमलता, प्रोमिला, पुष्पा, नीलम, कौशल्या, सोनू, दयावंती, निर्मला, सुषमा चंदेल, वीना, रीना, विद्या, चंपा, महेंद्र सिंह, अंजना व डिंपल समेत करीब 5 दर्जन लोगों का कहना है कि उपभोक्ताओं को हर माह राशन कार्ड पर पूरा राशन मिलता है। उन्हें सभा और उसके सेल्समैन से कोई शिकायत नहीं है। सेल्समैन का लोगों के साथ बर्ताव भी सही है। इसके बावजूद व्यक्तिगत कारणों, रंजिशों या स्वार्थों के चलते झूठी शिकायतें करना कुछ लोगों की आदत बन गई है। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई अन्य सरकारी कार्य में बेवजह अड़चन पैदा न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस बारे जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक प्रताप चौहान का कहना है कि बल्ह-भलवाणा पंचायत के किसी प्रतिनिधि ने खाद्य आपूर्ति मंत्री को शिकायत भेजी थी। मंत्री के निर्देश पर इसकी जांच की गई, लेकिन चांदपुर ग्राम सेवा सहकारी सभा द्वारा कुंगरहट्टी में चलाए जा रहे डिपो में कोई भी कमी नहीं पाई गई।
------------------
....खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed