{"_id":"5b6472384f1c1bb35d8b703a","slug":"11533309496-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किसमें कितना है दम’ में बिलासपुर की वेदांती रहीं रनरअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘किसमें कितना है दम’ में बिलासपुर की वेदांती रहीं रनरअप
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट(बिलासपुर)। डीडी पंजाबी का ‘किसमें कितना है दम’ डांस प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर के रौड़ा सेक्टर की बेटी वेदांती दबड़ा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वेदांती प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में प्रदेश की दो बेटियों ने भाग लिया। वेदांती दबड़ा की इस उपलब्धि पर जहां परिजन खुश हैं, वहीं बिलासपुर का नाम रोशन होने से सभी लोग गर्व महसूस कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि डीडी पंजाबी की तरफ से 24 से 30 जुलाई तक सात दिवसीय प्रतियोगिता ‘किसमें कितना है दम’ सीजन तीन का आयोजन चंडीगढ़ के समीप बनूड़ में 30 जुलाई को आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में बिलासपुर शहर के रौड़ा सेक्टर की बेटी वेदांती दबड़ा ने पंजाब, हरियाणा व हिमाचल के सभी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए दूसरे नंबर पर रहकर उपविजेता का खिताब अपने नाम किया है।
‘किसमें कितना है दम’ के ग्रैंड फिनाले तक पहुंचने के सफर में वेदांती दबड़ा ने 6 राउंड पार किए हैं जिसका सेमीफाइनल धर्मशाला में कुछ दिन पहले हुआ था। इस प्रतियोगिता में 13 से 14 आयु वर्ग में विभिन्न राज्यों पंजाब व हरियाणा के कुल 10 प्रतिभागी लड़के और लड़कियों ने भाग लिया। वेदांती दबड़ा की माता शिफाली दबड़ा गृहिणी है तथा पापा दीक्षित दबड़ा एक कारोबारी हैं। वेदांती दबड़ा बिलासपुर के रावमा छात्र स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा हैं। वेदांती दबड़ा की माता ने बताया कि बचपन से ही उनकी बेटी को डांस का बहुत शौक रहा है। वह सिर्फ क्लासिकल डांस करना पसंद करती है।
विज्ञापन
वेदांती दबड़ा ने बताया कि डांस के मंच तक का सफर करने व आगे बढ़ने में दादा कृष्णपाल दबड़ा व दादी आरती दबड़ा की प्रेरणा व आशीर्वाद का हाथ सिर के ऊपर रहा है। वेदांती दबड़ा की माता शिफाली दबड़ा ने बताया कि ग्रैंड फिनाले मंच की रनरअप तक पहुंचने के लिए उसकी बेटी वेदांती दबड़ा ने घर पर खुद तैयारियां कीं।