{"_id":"5a4bc6d74f1c1b5c0c8b6544","slug":"11514915543-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयनादेवी में नववर्ष मेलों में दो लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयनादेवी में नववर्ष मेलों में दो लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयनादेवी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीनयनादेवी में पांच दिन तक चले नववर्ष मेले धूमधाम के साथ मंगलवार को संपन्न हो गए। 29 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी मेलों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। मेला के दौरान प्रशासन ने बेहतर बंदोबस्त किए।
मेलों के दौरान लगभग दो लाख के करीब श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु नववर्ष का आगाज करने के लिए मंदिर में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने रोप-वे, गोबिंद सागर झील, धौलाधार की पहाड़ियों के दृश्यों का लुत्फ उठाया। मंदिर न्यास के स्टेडियम में आयोजित रंगारंग कार्यक्रमों में श्रद्धालु खूब थिरके।
मेला अधिकारी चेत सिंह, पुलिस मेला अधिकारी अनिल शर्मा, मंदिर अधिकारी मदन सिंह चंदेल श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इंतजाम करने में डटे रहे। समय-समय पर सुरक्षा कर्मियों और मंदिर न्यास के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। नववर्ष मेले सुख-शांति से संपन्न होने पर प्रसाद भी बांटा गया।