{"_id":"5978eec04f1c1b91598b460d","slug":"11501097664-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल लेखपाल ने अस्पताल में दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल लेखपाल ने अस्पताल में दम तोड़ा
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में घायल लेखपाल ने अस्पताल में दम तोड़ा
बिलासपुर(रामपुर)। तहसील में तैनात लेखपाल गेंदन लाल की दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। उन्हें एक माह पूर्व किसी बाइक सवार ने टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया था।
नगर के मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी गेंदन लाल 52 वर्ष स्थानीय तहसील में लेखपाल थे। परिजनों के मुताबिक, एक माह पूर्व वह तहसील से पैदल अपने घर आ रहे थे। किसी बाइक सवार ने लापरवाही से टक्कर मारकर उन्हें गंभीर घायल कर दिया था। परिजन उन्हें उपचार के बाद घर ले आए थे। बाद में हालत और अधिक खराब होने पर परिजन उन्हें मेरठ ले गए थे। बाद में चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ से दिल्ली रेफर कर दिया था। दिल्ली के एक अस्पताल में बुधवार की सुबह उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उनके दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।