{"_id":"5cc1f153bdec22140d56cacb","slug":"111556214099-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के भय से ग्रामीणों में भय का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के भय से ग्रामीणों में भय का माहौल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। बिलासपुर की ग्राम पंचायत औहर के पलथी गांव में एक माह से तेंदुए की दहशत से सहमें ग्रामीणों के लिए वन विभाग सुरक्षा कवच लगाने जा रहा है। दो दिन के भीतर वन विभाग गांव में पिंजरा लगाने जा रहा है। ज्ञात रहे कि कि पिछले काफी समय से औहर पंचायत के कई गांव में अंधेरा होते ही तेंदुआ लोगों के आंगन व खेतों में गुर्राता रहता है तथा कई बार ग्रामीणों का आमना-सामना भी तेंदुए से हो चुका है जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों में धनीराम, कृष्ण राम, जमुनादास, धर्मदास, मनोहर लाल, रतनलाल, प्यारेलाल, ओंकार, प्रेम लाल, सोहनलाल, अश्विनी कुमार, राजेश कुमार, सीताराम व पवन कुमार ने बताया कि तेंदुए ने कुत्तों को भी अपना शिकार बना लिया है तथा उन्हें अपने पशुओं की भी चिंता सता रही है। उधर, वन विभाग बिलासपुर के डीएफओ सरोज भाई पटेल ने बताया कि दो दिन के भीतर गांव में पिंजरा लगा दिया जाएगा। जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।