{"_id":"5ca79175bdec221424307c28","slug":"111554485621-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमला पहलवान ने जीता बड़ी माली का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमला पहलवान ने जीता बड़ी माली का खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरठीं(बिलासपुर)। नलवाड़ मेला सुन्हाणी का समापन विशाल दंगल के साथ हुआ जिसमें उपायुक्त जिलाधीश बिलासपुर विवेक भाटिया मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति को संजोए रखने के लिए कारगर साबित हो रहे हैं तथा मेलों के होने से हमें अपने सगे संबंधियों से मिलने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि एक समय था जब सुन्हाणी बिलासपुर रियासत की राजधानी होती थी तथा सुन्हाणी में इस प्रकार के मेलों का आयोजन होता था लेकिन जैसे-जैसे समय गुजरा इससे राजधानी का दर्जा समाप्त हो गया तथा किसी कारणवश सुन्हाणी में मेलों का आयोजन भी बंद हो गया था लेकिन मौजूदा समय में इन मेलों का दोबारा होने से हमें अपनी संस्कृति को संजोए रखने को फिर से मौका मिल गया। उन्होंने मेलों के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी की सराहना की।
विज्ञापन
इस अवसर पर अमना लुधियाणा पंजाब ने संदीप तलवंडी को हराकर माली अपने नाम की। कमेटी ने विजेता रहे अमना पहलवान को 11 हजार व गुर्ज देकर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता रहे संदीप को नौ हजार की राशि देकर सम्मानित किया गया। छोटी माली में विजेता रहे पहलवान गुरप्यार पंजाब को मेला कमेटी ने 5100 रुपये व उपविजेता रहे बलबीर जम्मू को 4100 रुपये देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर मेला कमेटी के प्रधान छोटा राम, पंचायत प्रधान कुशमलता, उपप्रधान राकेश महाजन, बीडीसी सदस्य पृथी चंद, सुरेंद्र कौशल, श्रीराम शर्मा, रामेश्वर कौशल, सत्यपाल शर्मा, भगत राम शास्त्री, सतपाल शर्मा, अश्वनी कुमार, कमलजीत कौर, निर्मल शर्मा, गायत्री गौतम, रोशन लाल खजूरिया, हंसराज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।