फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   भटेड़ में परिवार ने आईपीएच के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च

भटेड़ में परिवार ने आईपीएच के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च

Wed, 05 Dec 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
भटेड़ में परिवार ने आईपीएच के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्री नयना देवी (बिलासपुर)। श्री नयना देवी के समीपी गांव भटेड़ में पानी ना आने से लोगों ने आईपीएच विभाग के खिलाफ विरोध स्वरूप कैंडल मार्च निकाला और अपना ज्ञापन प्रधान सूबेदार को सौंपा। भटेड़ का एक परिवार महीनों से पानी न आने से परेशानी से जूझ रहा है।

भटेड़ के रहने वाले कमल देव ने महीनों से उनके घर में पानी ना आने के विरोध में अपने पूरे परिवार के साथ कैंडल मार्च निकालकर कर भरी पंचायत में प्रधान को ज्ञापन सौंपा। कहा कि उनका घर सबसे अंतिम छोर पर है, कई महीनों से उनके घर में पानी नहीं आ रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने श्री नयना देवी स्थित कार्यालय में की लेकिन कहीं भी सुनाई नहीं हुई तथा अब सारा परिवार भरी पंचायत में कैंडल मार्च कर विभाग और लोगों का विरोध करने को विवश है। कमल देव ने बताया कि गांव के लोगों ने किसी ने भी अपने घरों में नल नहीं लगाएं हैं तथा पानी व्यर्थ ही बहता रहता है। जब विभाग के जलवाहक को बताया गया तो वह भी विवश है, पानी की लाइनें देखने के बाद भी कोई हल नहीं निकला है। उसका कहना है कि जब भी वह गांव के लोगों से नल बंद करने को कहता है तो वह लड़ने व गालीगलौज करने पर आ जाते हैं। उन्होंने प्रधान के माध्यम से विभाग को ज्ञापन दिया है कि जल्द ही पानी की समस्या का समाधान करें अन्यथा पूरा परिवार आंदोलन करने पर विवश होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed