फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   धार-टटोह में बनेगी काउ सेंचुरी और कैटल ब्रिडिंग फार्म

धार-टटोह में बनेगी काउ सेंचुरी और कैटल ब्रिडिंग फार्म

Mon, 26 Nov 2018 11:35 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
धार-टटोह में बनेगी काउ सेंचुरी और कैटल ब्रिडिंग फार्म
सरोज पाठक
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। लावारिस पशुओं के लिए धार-टटोह में काउ सेंचुरी का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा यहां पर एम्स निर्माण की जद में आने वाले कैटल ब्रिडिंग फार्म व धार गोसदन के नाम भी जमीन करने के लिए कवायद तेज कर दी है। पांच दिसंबर को एक संयुक्त टीम क्षेत्र का निरीक्षण करेगी जिसमें विभागों के अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी होंगे। इसके बाद वन भूमि का केस तैयार कर एफसीए की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
काउ सेंचुरी बनाने, कैटल ब्रिडिंग फार्म व धार गोसदन के नाम जमीन करने के लिए धार-टटोह में 400 कनाल (200 बीघा) जमीन का चयन किया गया है ताकि एक ही जगह पर सभी को स्थापित किया जा सके। कोठीपुरा में बन रहे एम्स की जद में पशु पालन विभाग का कैटल ब्रिडिंग फार्म आ रहा है। यह फार्म विभाग की करीब 118 बीघा जमीन पर तैयार किया गया है। एम्स के बनने के दौरान इसे यहां से शिफ्ट करना जरूरी है।
विज्ञापन

इसके अलावा दिनों-दिन बढ़ती जा रही लावारिस पशुओं की समस्या को देखते हुए काउ सेंचुरी बनाने के लिए भी विभाग ने धार में ही जमीन देखी है। इसके अलावा चार से पांच बीघा पर धार में बने गोसदन के नाम भी जमीन की जाएगी। अभी तक गोसदन के नाम जमीन नहीं है। इस गोसदन में 300 के करीब आवारा पशु रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
काउ सेंचुरी में नहीं बांधे जाएंगे लावारिस पशु
जो काउ सेंचुरी बनाई जाएगी उसमें लावारिस पशुओं को बांधा नहीं जाएगा, उसमें पशुओं को खुला छोड़ा जाएगा। यह एक बड़ा खुला स्पेस होता है जिसमें पशु खुले में कहीं भी घूम सकते हैं। यहां पर पशुओं के लिए पानी के स्रोत सहित ठंड व धूप से बचने के लिए शेड् भी तैयार किए जाएंगे।

इनसेट...
पांच दिसंबर को करेंगी संयुक्त टीम निरीक्षण
पशु पालन, मत्स्य एवं पंचायतीराज मंत्री विरेंद्र कंवर ने बताया कि बिलासपुर के धार-टटोह में पांच दिसंबर को संयुक्त टीम इंस्पेक्शन करेगी जिसके बाद यहां पर चयनित जमीन का केस तैयार कर एफसीए को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। करीब 400 कनाल भूमि को चिहिन्त किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed