फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   वीर नारियों और किसानों का सम्मान

वीर नारियों और किसानों का सम्मान

Thu, 27 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
वीर नारियों और किसानों का सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुखाला (बिलासपुर)।
श्री नयनादेवी विस क्षेत्र की साईं ब्राह्मणा में वीरवार को शहीदों और किसानों को सम्मानित किया गया। भाजपा के जय जवान जय किसान कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने वीर नारियों और किसानों का सम्मानित किया गया।
इससे पहले भाजपा भूत पूर्वक सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजन पवन चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैनिकों का सम्मान किया है। जहां मोदी ने दुश्मनों के घर में घुसकर मारने वालों को सम्मानित किया। वहीं वन रैंक वन पेंशन का लाभ भी सैनिकों को देकर उनका मान बढ़ाया है। इस मौके पर संबोधन में श्री नयनादेवी विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार शहीदों का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि विधायक निधि से उन्होंने शहीदों के आठ गांव को दो-दो लाख गेट निर्माण के लिए दिए थे। मगर सरकार ने गेट बनाने से यह कहकर मना कर दिया कि विधायक निधि से शहीदों के गांव में उनके नाम से गेट नहीं बन सकते है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए कृषि सिंचाई परियोजना शुरू की थी। मगर प्रदेश सरकार ने इस संबंध में किसी भी एक परियोजना की डीपीआर तैयार नहीं की है। जिससे साफ होता है कि सरकार किसानों को लेकर कहीं भी गंभीर नहीं है। वहीं उन्होंने कांग्रेस नेता पर भी हमला करते हुए कहा कि वह केंद्र की योजनाओं को अपना बता कर लोगों को गुमराह कर रहे है। स्कूलों के अपग्रेड करने के लिए पैसा केंद्र ने दिया। इसके अलावा कांग्रेस नेता ने अब तो उज्ज्वला योजना को भी अपना बताकर लोगों को गुमराह करना शुरू कर दिया है। मगर वह भूल रहे है कि गैस कनेक्शन पर प्रधानमंत्री का फोटो लगा है। इस मौके पर किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने भी लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन


इन शहीदों की वीर नारियों को सम्मानित
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने शहीद सिपाही छोटा राम, हजूरा सिंह, सुखराम, अनंतराम, नायक नंदलाल, हवलदार मुलतान सिंह, ज्ञान सिंह, राइफलमैन सुंदरलाल, नंदलाल, कल्याण चंद, यशपाल सिंह और जगत राम के परिजनों को शॉल और टोपी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन किसानों को नवाजा
इस अवसर प्रो. धूमल ने क्षेत्र ने प्रगतिशील किसान श्यामलाल निवासी करोट, राजेंद्र कुमार निवासी छकोह, नानक चंद निवासी नम्होल, सुखराम निवासी सोड़ी और बाबू राम निवासी स्योहला को भी शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed