फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   आचार संहिता लागू होने से जिला में करोड़ों के कार्य लटके

आचार संहिता लागू होने से जिला में करोड़ों के कार्य लटके

Sun, 10 Mar 2019 10:26 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sun, 10 Mar 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता लागू होने से जिला में करोड़ों के कार्य लटके
loksabha election 2019

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर/घुमारवीं/झंडूता। लोकसभा चुनावों के दौरान चर्चा में रहने वाला शब्द मॉडल कोर्ड ऑफ कंडक्ट यानि आचार संहिता शनिवार शाम के समय लागू हो गई। आचार संहिता के लागू होने से जहां राजनैतिक नेताओं के दिल की धड़कने तेज हो गई हैं वहीं सरकार द्वारा शुरू किए जाने वाले नए कार्यों में भी रोक लग गई है।
बिलासपुर जिला की बात की जाए तो जिला की सबसे बड़ी 60 करोड़ की कोलडैम पेयजल परियोजना का शुभारंभ भी लटक गया। इस पेयजल परियोजना से बिलासपुर के सदर, घुमारवीं और झंडूता विस क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त पानी दिया जाना था जिससे गर्मियों के समय पानी की कमी से परेशान लोगों को राहत मिलनी थी लेकिन अब आचार संहिता लागू होने से यह कार्ययोजना अंतिम छोर पर जाकर रुक गई।
विज्ञापन

वहीं, घुमारवीं विस क्षेत्र की बात की जाए तो यहां पर मिनी सचिवालय, बस स्टैंड से आउटिंग सड़क, नगर परिषद के पार्क, एचआरटीसी की वर्कशॉप व सिर खड्ड के चैनलाइजेशन का कार्य और लंबित पड़ गया। इसके साथ झंडूता विस क्षेत्र के कोटधार की 48 करोड़ की महत्वाकांक्षी पेयजल योजना के शिलान्यास पर भी विराम लग गया। इसी तरह झंडूता विस क्षेत्र में कई अन्य करोड़ों रुपये के शिलान्यास और उद्घाटन समारोह भी रुक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि झंडूता विस क्षेत्र में मिनी सचिवालय, लोक निर्माण विभाग का उपमंडल कार्यालय, आईपीएच विभाग का मंडल कार्यालय, झंडूता उपमंडल को जोड़ने वाला री रडोह अमरोआ पुल, उप न्यायाधीश कार्यालय, दमकल विभाग का उपकेंद्र कार्यालय सहित क्षेत्र के दर्जनों सड़कों के कार्य चुनाव आचार संहिता के कारण रुक गए।

हालांकि झंडूता विधायक जेआर कटवाल ने अपनी सूझबूझ से 78 करोड़ रुपये से पनोल से झंडूता, नंदनगरावों सड़क और गोबिंद सागर झील पर बनने वाले नंदनगरावों से जेजवीं पुल और 10 करोड़ की लागत से राजकीय महाविद्यालय झंडूता के विज्ञान भवन का शिलान्यास मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आचार संहिता शुरू होने से पहले ही वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से करवा चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed