{"_id":"5c06bf24bdec22415f3d9cbb","slug":"101543946020-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर अस्पताल में डॉक्टरों के रिक्त पद भरे जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर अस्पताल में डॉक्टरों के रिक्त पद भरे जाएं
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर अस्पताल में डॉक्टरों के रिक्त पद भरे जाएं
चिकित्सकों की कमी को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन : रूप लाल
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर में मुख्यमंत्री के दो दिवसीय प्रवास के दौरान भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा युवा नेता रूप लाल ठाकुर ने बिलासपुर अस्पताल में चिकित्सकीय स्टाफ की कमी को लेकर ज्ञापन सौंपा तथा शीघ्र निदान की मांग की।
स्थानीय सर्किट हाउस में सीएम से मुलाकात करने के बाद ज्ञापन की प्रतियां मीडिया में जारी करते हुए रूप लाल ठाकुर ने बताया कि बिलासपुर में प्रदेश सरकार ने कुछ ही समय पहले चिकित्सकों को भेज कर जनता की चिरलंबित मांग को पूरा किया लेकिन हैरानी की बात है कि कुछ चिकित्सकों के हाल में स्थानांतरण के आदेश हो चुके हैं, जिनमें ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्र सिंह और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर धर्माणी शामिल हैं। जबकि दो चिकित्सक पदोन्नति के कारण अगली पारी खेलने के लिए चले गए हैं।
रूप लाल ठाकुर ने बताया कि वर्तमान में विशेषज्ञ चिकित्सकों के सात पद रिक्त चल रहे हैं जिस कारण जिले की जनता को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। अभी स्थानांतरित हुए दो चिकित्सकों को जोड़ा जाए तो यह आंकड़ा नौ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में एक ओटी और दो निश्चेतक के विशेषज्ञ डॉक्टरों व एमबीबीएस चिकित्सकों की तैनाती की जाए। ठाकुर ने बताया कि लंबे समय से एनेस्थीसिया चिकित्सक की गैर मौजूदगी से छोटे बड़े ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। अस्पताल की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर घुमारवीं से एनेस्थीसिया डॉक्टर मंगवाया जा रहा है। इस प्रतिनिधिमंडल में रूप लाल ठाकुर के साथ मंडल सचिव देवेश चंदेल, पूर्व मंडलाध्यक्ष राम लाल ठाकुर, प्रकाश चंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
------------------------
...शुभम राही
----------------------