{"_id":"5b34e0fa4f1c1b624d8b890a","slug":"101530192122-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी कॉलोनी में खुले में बह रहा सीवेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी कॉलोनी में खुले में बह रहा सीवेज
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। निहाल सेक्टर की एचआरटीसी कॉलोनी में खुले में सीवेज बहने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब आठ महीने से सीवरेज लाइन खराब होने के कारण गंदगी सड़कों पर बह रही है। लोगों ने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे हैं। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। संबंधित विभाग को लोगों के स्वास्थ्य की कोई चिंता नहीं है।
एक तरफ पूरे शहर में डेंगू के मच्छर ने लोगों को परेशान करके रखा हुआ है। जिले में डेंगू से प्रभावित लोगों की संख्या 35 के पार पहुंच गई है। वहीं एचआरटीसी कॉलोनी में करीब आठ माह से सीवरेज लाइन बंद पड़ी है। जिस रास्ते पर सीवेज बह रही है उस रास्ते से हर दिन कॉलोनी लोग आते जाते हैं। स्कूली बच्चों का भी आना-जाना लगा रहता है। वहीं कॉलोनी में रहने वालों को भी बदबू का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में मनोज कुमार, परवेश कुमार, विजय, मनीष कुमार, आत्मा राम, शिव कुमार, कांता देवी, ममता देवी सहित अन्य ने बताया कि समस्या आठ महीने से है। कुछ दिन पूर्व विभाग ने लाइन को दुरुस्त किया लेकिन एक महीने के बाद फिर से सीवेज खुले में बहने लगा।
एचआरटीसी बिलासपुर के आरएम पवन कुमार शर्मा ने बताया कि सीवेज व्यवस्था को ठीक करने के लिए 11.5 लाख रुपये का टेंडर हो चुका है। कहा कि जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
000