{"_id":"5b212f1d4f1c1b13358b673b","slug":"101528901405-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलदल में जान पर खेल कर गोबिंदसागर पार कर रहे है लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलदल में जान पर खेल कर गोबिंदसागर पार कर रहे है लोग
Updated Wed, 13 Jun 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलदल में जान पर खेल कर गोबिंदसागर पार कर रहे लोग
सतलुज का जलस्तर गिरने से दलदल आई सामने
8 से 10 पंचायतों के लोग कर रहे आवाजाही
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। गोबिंद सागर झील का जलस्तर गिरने से 8 से 10 पंचायतों के लोग जान पर खेल दलदल को पार कर रहे हैं। गोबिंदसागर में पानी का स्तर कम होने से गई बार बोट भी फंस रहे हैं। हालत ऐसी है कि यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
दलदल से दिन भर सैकड़ों लोग गोबिंद सागर से आर-पार आ-जा रहे हैं। लोग दल-दल में सफर करने को मजबूर हैं लेकिन प्रशासन को इसकी चिंता नहीं है। ग्राम पंचायत ऋषिकेश, धराड़ सानी, बंसड़, ओहर सहित कई पंचायतों के लोगों को बिलासपुर जाने तथा आने के लिए लुहणू का रास्ता छोटा पड़ता है। गोबिंद सागर झील का जलस्तर गिरने से लोगों को दल दल में सफर करना पड़ रहा है। हालत ऐसी है कि फिसलन भरे रास्ते में हर समय गिरने का खतरा बना रहता है। फिर भी लोग यहां से सफर करने को मजबूर हैं। वहीं स्कूली बच्चों और कॉलेज के छात्र-छात्राओं का भी यहां से आना जाना लगा रहता है।
स्थानीय निवासी मुकेश कुमार, देश राज, पवन, शिव कुमार, मनोज कुमार, दीपक, मान सिंह, शुभम, शीतल, मोनिका, आत्मा राम, विजय कुमार, विरेंद्र सिंह सहित अन्य राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि यहां पर लोगों की आवाजाही के लिए उचित प्रबंध किए जाएं ताकि लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।