{"_id":"5a8efcde4f1c1b5e028b6c3d","slug":"101519320286-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई की खेलकूद प्रतियोगिताएं 24 फरवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई की खेलकूद प्रतियोगिताएं 24 फरवरी से
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई की खेलकूद प्रतियोगिताएं कल से
उपायुक्त विवेक भाटिया करेंगे प्रतियोगिता का शुभारंभ
समापन अवसर पर सदर विधायक करेंगे विजेताओं को सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
जिला बिलासपुर के निजी एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की पुरुष एवं महिला वर्ग की 13वीं छह दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं 24 फरवरी से 1 मार्च तक आईटीआई बिलासपुर में होगी।
प्रधानाचार्य आईटीआई कुलदीप चंद चड्डा और खेल प्रभारी नंद किशोर डोगरा ने बताया कि जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ 24 फरवरी को 11:30 बजे उपायुक्त विवेक भाटिया करेंगे, जबकि खेलों को समापन एक मार्च को सदर विधायक सुभाष ठाकुर करेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के निजी व सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में से 10 संस्थानों के लगभग 250 पुरुष एवं 90 महिला प्रतिभागी भाग लेंगे। इनमें राजकीय आईटीआई स्वारघाट, घुमारवीं, बरठीं, भराड़ी, श्रीनयनादेवी और मेजबान आईटीआई बिलासपुर तथा निजी आईटीआई में संतोषी आईटीआई घुमारवीं, आदर्श आईटीआई स्वारघाट, प्रांजली आईटीआई पट्टा घुमारवीं, शिव हरि चड्डा आईटीआई, हारकुकार घुमारवीं, सांख्यान आईटीआई घुमारवीं, हिम्स आईटीआई घुमारवीं, मां संतोषी आईटीआई लोहारवीं घुमारवीं, न्यू डोगरा आईटीआई चांदपुर बिलासपुर की टीमें भाग लेंगी। पुरुष वर्ग की टीमें 23 फरवरी को आईटीआई बिलासपुर में प्रतियोगिता के लिए पहुंचेंगी। जबकि महिला वर्ग की टीमें 27 फरवरी को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए पहुंचेंगी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बास्केटबाल, बैडमिंटन, वुशु, एथलेटिक्स के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में एकल गीत, समूहगान, लघु नाटिका एवं लोकनृत्य की प्रतियोगिताएं होंगी।