{"_id":"5a293e1b4f1c1b8b688b7239","slug":"101512652315-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझासू व मझौण गांव के 40 परिवार सात दिन से प्यासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मझासू व मझौण गांव के 40 परिवार सात दिन से प्यासे
Updated Thu, 07 Dec 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
मझासू व मझौण गांव को जाने वाली पाइप को जोड़ते हुए कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भगेड़ (बिलासपुर)।
ग्राम पंचायत बकरोआ के तहत आने वाले गांव मझासू और मझौण के 40 परिवार सात दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों को मजबूरी में पानी खरीद कर लाना पड़ रहा है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।
ग्रामीण सुनील चंदेल, दलीप सिंह चंदेल, बलदेव सिंह, मनोरमा देवी, परम सिंह, राजेंद्र सिंह ने बताया कि घुमाणी चौक से धरगेल तक डबल लैन का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। सड़क के विस्तारीकरण के कारण के कारण मझसू और मझौन की पेयजल सप्लाई की लाइन टूटी गई है। इसके कारण 40 परिवारों को पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीण ट्रैक्टर से खरीद कर पानी लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने विभाग से अनुरोध किया है कि एक साल पहले ग्रामीणों ने बिछाई पाइप लाइन को मुख्य पाइप लाइन से जोड़ा जाए ताकि पानी की समस्या हल हो जाए।
आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता लेखराज शर्मा और और कनिष्ठ अभियंता चैत राम चौधरी ने बताया कि डबल लेन निर्माण के कारण टूटी पाइपों के जोड़ने का कार्य कंपनी के कर्मचारियों की ओर से विभाग के कर्मचारियों की देख-रेख में युद्ध स्तर पर जारी है। इस कार्य के बाद बिछाई लाइन का कनेक्शन भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन