फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   तलाई में दो करोड़ की लागत से लगेंगे चार नए ट्रांसफार्मर

तलाई में दो करोड़ की लागत से लगेंगे चार नए ट्रांसफार्मर

Sun, 19 Nov 2017 10:48 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
तलाई में दो करोड़ की लागत से लगेंगे चार नए ट्रांसफार्मर
- फोटो : demo
शाहतलाई (बिलासपुर)। शहरी क्षेत्र शाहतलाई में दो करोड़ 10 लाख की लागत से आईपीडीएस योजना से शहर की विद्युत का उदारीकरण होगा। इससे कस्बा में रहने वाले उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। प्रपोजल के पास होते ही 250केवी के चार अतिरिक्त ट्रांसफार्मर विभिन्न स्थानों पर लगाए जाने की तैयारी हो रही है। इन ट्रांसफार्मरों के लग जाने से चैत्र मेलों के दौरान बिजली की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन


उत्तरी भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ जी की तपोस्थली शाहतलाई में चैत्र मास में हजारों की तादाद में श्रद्धालु आते हैं। मेलों में अस्थाई तौर पर दुकान लगाने वाले कारोबारी भी पहुंचते हैं। इसके चलते बिजली की खपत बहुत बढ़ जाती है। बिजली बोर्ड को मेलों में बिजली लोड को लेकर काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के चलते सब-डिवीजन तलाई बोर्ड ने प्रपोजल बनाकर भेजी थी। सरकार से प्रपोजल के पास होते ही अब चार अतिरिक्त ट्रांसफार्मर 250 केवी के विभिन्न स्थानों पर लगाए जाने की तैयारी हो रही है। एक ट्रांसफार्मर पार्किंग दाना मंडी के नजदीक, दूसरा कोआपरेटिव सोसायटी तलाई के नजदीक, तीसरा आयुर्वेदिक अस्पताल के नजदीक व चौथा ट्रांसफार्मर तलाई सेकेंड बहुद्ेश्यीय ग्राउंड की सड़क किनारे स्थापित होगा। यही नहीं शहरी एरिया विद्युत उदारीकरण के अंतर्गत 33 केवी झबोला से शहरी कस्बा तलाई तक नई एचटी फीडर लाइन खंभों के माध्यम से सिर्फ केबल डालकर ही पहुंचाई जाएगी। इससे बार-बार क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप होने की समस्या से भी शहरी क्षेत्र के बाशिंदों को छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन


शहर में खराब सर्विस वायर को भी बदलने की योजना है। इसके बाद कस्बा तलाई में जब यह अतिरिक्त 4 ट्रांसफार्मर नए स्थापित होंगे और इनमें केबल के माध्यम से ही बिजली की आपूर्ति रहेगी तो क्षेत्र वासियों को राहत मिलने की पूरी संभावना है। इससे कस्बे में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे लोड का भी विभाजन हो जाएगा और मेलों के दौरान बिजली बोर्ड के पास अतिरिक्त क्षमता लोड को लेकर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की थी। लेकिन, ठेकेदार टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके थे। इसके चलते टेंडर नहीं हो सका। अब आचार संहिता के चलते टेंडर प्रक्रिया में विलंब हो रहा है। आचार संहिता खत्म होते ही शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया होने के बाद शहर रोशनी से चकाचौंध होगा। वहीं लोड की समस्या से भी उपभोक्ताओं को निजात मिलेगी।


सब-डिवीजन तलाई के कनिष्ठ अभियंता बालकृष्ण शर्मा ने बताया कि उपरोक्त योजना के अंतर्गत टेंडर प्रक्रिया होने के बाद ही कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। उपभोक्ताओं को लोड व अन्य समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। सहायक अभियंता राजेश खरियाल ने बताया कि इस योजना के शुरू होने के बाद क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed