फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   10 youth will join the booth in the Youth Jodo, Booth Jodo program itself.

Bilaspur News: यूथ जोड़ो, बूथ जोड़ो कार्यक्रम में ही बूथ से जुड़ेंगे 10 युवा

Sat, 09 Sep 2023 04:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 04:10 PM IST
विज्ञापन
10 youth will join the booth in the Youth Jodo, Booth Jodo program itself.
- शक्ति सुपर शी कार्यक्रम के तहत बनाए जा रहे हैं महिलाओं के शक्ति ग्रुप
विज्ञापन

-युकां जिला अध्यक्ष बोले, प्रदेश की आपदा को केंद्र घोषित करे राष्ट्रीय आपदा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर की अध्यक्षता में परिधि गृह बिलासपुर में बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर युकां के प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश युवा कांग्रेस सह प्रभारी योगेश हांडा, प्रदेशाध्यक्ष युवा कांग्रेस निगम भंडारी, लोकसभा युवा कांग्रेस प्रभारी गुरमुख चहल, जिला युवा कांग्रेस प्रभारी दिनेश पटियाल उपस्थित रहे। युवाओं को संबोधित करते हुए योगेश हांडा ने कहा कि लोकसभा के चुनावों के मद्देनजर यह बैठक आयोजित की गई। कहा कि यूथ जोड़ो, बूथ जोड़ो कार्यक्रम को दोबारा शुरू कर दिया गया है। प्रत्येक बूथ से 10 युवाओं को इस कार्यक्रम के तहत जोड़ा जाएगा। निगम भंडारी ने कहा कि शक्ति सुपर शी कार्यक्रम के तहत महिलाओं के शक्ति ग्रुप बनाए जा रहे हैं। साथ में इंदिरा फेलो शिप से भी इन्हें जोड़ा जा रहा है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्षों को निर्देश जारी किए कि विधानसभा क्षेत्र बार बैठकों का आयोजन करें। युवा कांग्रेस के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आपदा में सीमित संसाधन होने के बावजूद प्रदेश को फिर से अपने पैरों पर खड़ा किया है। प्रदेश से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर संबंध रखते हैं, पर आपदा की इस घड़ी में उनकी तरफ से प्रदेश को मिलने वाली मदद ऊंट में मुंह में जीरे के समान है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि हिमाचल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश मेहता, प्रदेश महासचिव अंकुश ठाकुर, प्रदेश महासचिव अब्दुल खालिद, प्रदेश महासचिव साक्षी शर्मा, जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार, पूर्व प्रदेश सचिव पवन ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष पंकज राणा, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष श्याम ठाकुर, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिला एनएसयूआई उपाध्यक्ष ईशान ठाकुर, परिसर अध्यक्ष तोहिद खान, पवन,संतोष, आशीष चंदेल, अरुण चंदेल, रविंद्र,माही, जावेद, नरेंद्र ठाकुर, विशाल, आदर्श, अक्षय, धीरज शर्मा आदि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed