फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   10 thousand devotees paid obeisance at Shri Nayanadevi Ji.

Bilaspur News: श्री नयनादेवी जी में 25 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Sun, 18 Aug 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
10 thousand devotees paid obeisance at Shri Nayanadevi Ji.
श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में डालीं आहुतियां
विज्ञापन

प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)।
उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में रविवार को करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालीं और परिवार की सुख शांति के लिए कामना की।
मंदिर के द्वार सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खोल दिए गए थे। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु हिमाचल के साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से भी पहुंचे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पर नियंत्रण कायम करने में मंदिर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों, होमगार्ड के जवानों और एक्स सर्विसमैन फौजियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि भीड़ पर नियंत्रण बना रहा और कतार में ही श्रद्धालुओं को माताजी के दर्शन के लिए भेजा गया। श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए पूजा अर्चना की । हवन यज्ञ करके अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने बड़े ही आराम से कतार माता जी के दर्शन किए और अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर समाजसेवी संस्थाओं ने मंदिर द्वार के पास जल सेवा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन





------------------

श्रावण अष्टमी मेले में प्राप्त हुआ रिकॉर्ड चढ़ावा
हाल ही संपन्न हुए श्रावण अष्टमी मेले के दौरान विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में 5.98 लाख श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। ं मंदिर न्यास को भी रिकॉर्ड चढ़ावा प्राप्त हुआ है। मंदिर न्यास के आंकड़ों के मुताबिक 5 अगस्त से 14 अगस्त के बीच 1.73 करोड़ रुपये नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। पिछले वर्ष के श्रावण अष्टमी मेले की तुलना में श्री नयना देवी जी मंदिर न्यास को इस बार करीब 38 लाख रुपये नकद प्राप्त हुए हैं। इस बार के मेलों में पिछले साल के मेले की तुलना में श्रद्धालु भी करीब 2 लाख अधिक पहुंचे। वहीं, न्यास को इस बार के श्रावण अष्टमी मेले में 267 ग्राम सोना, 35 किलो 964 ग्राम चांदी, विदेशी मुद्रा में कनाडा के 180 डॉलर, यूएस के 30 डॉलर, ऑस्ट्रेलिया के 15 50 डॉलर और यूएई के 25 दीराम प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed