फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   10 thousand devotees paid obeisance at Shri Nayana Devi Ji on Magh Purnima.

Bilaspur News: माघ पूर्णिमा पर श्री नयना देवी जी में 10 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Wed, 12 Feb 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 12 Feb 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
10 thousand devotees paid obeisance at Shri Nayana Devi Ji on Magh Purnima.
श्री नयना देवी जी मंदिर में माता के दर्शन करने कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद
-प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। माघ पूर्णिमा के अवसर पर श्री नयना देवी जी में बुधवार को करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से अधिक संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे।

मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खोल दिए। इससे पहले ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार से भी श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए थे। सुरक्षा कर्मियों ने पूरे दिन व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखा और श्रद्धालुओं को जत्थों में दर्शन के लिए भेजा गया। दिनभर मां के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक हवन यज्ञ में भाग लिया और सुख शांति की प्रार्थना की। विशेष रूप से पंजाब के श्रद्धालुओं ने मंदिर के मुख्य और निकासी द्वार पर चाय-पानी की लंगर सेवा का आयोजन किया।

श्री नयना देवी जी मंदिर में माता के दर्शन करने कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद

श्री नयना देवी जी मंदिर में माता के दर्शन करने कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed