फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   10 Rupees prescription fee will not be taken in regional hospital now

Bilaspur News: क्षेत्रीय अस्पताल में अभी नहीं लिया जाएगा 10 रुपये पर्ची शुल्क

Fri, 06 Jun 2025 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 06 Jun 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
10 Rupees prescription fee will not be taken in regional hospital now
सॉफ्टवेयर अपडेट होने के बाद लागू होगी नई व्यवस्था
विज्ञापन

एक सप्ताह तक का लग लग सकता समय

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में अभी 10 रुपये पर्ची शुल्क नहीं लिया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन की ओर से अभी ऑनलाइन पर्ची बनाने वाला सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं हो पाया है। अपडेड होने के बाद नई व्यवस्था लागू होगी। इसमें एक सप्ताह तक का समय लग सकता है।
क्षेत्रीय अस्पताल में ऑनलाइन माध्यम से ओपीडी पर्ची बनाई जाती है, जो अभी निशुल्क बन रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पर्ची शुल्क लेने से पहले सॉफ्टवेयर को अपडेट करना होगा। इसकी प्रक्रिया स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। सॉफ्टवेयर अपडेट करने वाले इंजीनियर विभाग की ओर से ही भेजे जाएंगे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अभी अस्पताल को केवल अधिसूचना मिली है। इसे अमल में लाने के लिए कार्य किया जा रहा है। सॉफ्टवेयर प्रणाली को अपडेट करने के बाद इसे लागू किया जाएगा। उधर, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और ईसीजी के लिए तय किए नए रेट लागू होने में अभी समय लग सकता है। बता दें कि सरकार ने प्रदेश के अस्पतालों में अब ओपीडी पर्ची बनवाने सहित अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और ईसीजी के लिए शुल्क देने की अधिसूचना जारी की है। अस्पतालों में ओपीडी पर्ची के 10 रुपये लिए जाएंगे, जबकि एक्सरे के 60 रुपये, अल्ट्रासाउंड के 120 और ईसीजी का 35 रुपये शुल्क लगेगा।
विज्ञापन

उधर, विपक्ष सहित आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग इस शुल्क का विरोध भी कर रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों की रोगी कल्याण समितियों अपने स्तर पर मुफ्त पर्ची देने का निर्णय ले सकती हैं, लेकिन समितियां ऐसा निर्णय लेने से बचना चाहेंगी। क्योंकि समितियों को पहले ही सरकार और एनएचएम के तहत करोड़ों रुपये लेने को हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed