फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News Young man jumps from Mandi-Bharadi bridge search underway

Bilaspur News: मंडी-भराड़ी पुल से युवक ने लगाई छलांग, तलाश जारी

Sun, 26 Oct 2025 04:50 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 26 Oct 2025 04:50 PM IST
सार

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी-भराड़ी पुल के पास एक युवक ने पुल से डैम में छलांग लगा दी। जानकारी के अनुसार, छलांग लगाने वाला युवक राजीव कुमार निवासी अंबोहा तहसील बड़सर हमीरपुर है, जो बद्दी में नौकरी करता है। 

विज्ञापन
Bilaspur News Young man jumps from Mandi-Bharadi bridge search underway
युवक की बाइक/सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी-भराड़ी पुल के पास रविवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने पुल से डैम में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शी वाहन चालक ने युवक को छलांग लगाते देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। झंडूता पुलिस थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, छलांग लगाने वाला युवक राजीव कुमार निवासी अंबोहा तहसील बड़सर हमीरपुर है, जो बद्दी में नौकरी करता है। घटनास्थल पर बरामद बाइक, जो राजीव कुमार के नाम पर पंजीकृत है, उसी की बताई जा रही है। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। आशंका है कि वह डैम में डूब गया हो। तलाश के लिए गोताखोरों की सेवाएं लेने हेतु पत्राचार किया गया है। पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed