फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News Shikara jetty motor boat ride started in Gobind Sagar Lake Company got license

Bilaspur News: गोबिंद सागर झील में शिकारा, जेटी, मोटर बोट राइड शुरू; कंपनी को मिला लाइसेंस, CM करेंगे लोकार्पण

Tue, 08 Oct 2024 08:24 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 08 Oct 2024 08:24 PM IST
सार

बिलासपुर जिले की गोबिंद सागर झील में आधिकारिक रूप से वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू हो गई हैं। अब यहां पर शिकारा, मोटर बोट और जेटी का पर्यटक और लोग आनंद ले रहे हैं। झील में क्रूज को भी उतारा गया है। हालांकि क्रूज में अभी फिनिशिंग का काम चला है।

विज्ञापन
Bilaspur News Shikara jetty motor boat ride started in Gobind Sagar Lake Company got license
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोबिंद सागर झील में आधिकारिक रूप से वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू हो गई हैं। पर्यटन विभाग की ओर से हिमालयन एडवेंचर कंपनी को लाइसेंस जारी कर दिया है। इसी महीने मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण कर रहे हैं। अब यहां पर शिकारा, मोटर बोट और जेटी का पर्यटक और लोग आनंद ले रहे हैं। झील में क्रूज को भी उतारा गया है। हालांकि क्रूज में अभी फिनिशिंग का काम चला है। कुछ दिन बाद लोगों को क्रूज की सैर का भी लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


बता दें कि जिला प्रशासन ने फरवरी में इसके लिए टेंडर आमंत्रित किया था। बेहतरीन मॉडल को इसके लिए चुना गया है। प्रशासन बिलासपुर को उत्तर भारत का गोवा बनाने की तर्ज पर काम कर रहा है। अब यह योजना धरातल पर उतर रही है। अक्तूबर 2023 में गोबिंद सागर झील में लुहणू घाट से मंडी भराड़ी तक वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को मंजूरी दी है। प्रशासन ने यूरोप और गोवा जैसे स्थानों पर होने वाली गतिविधियों का भी अध्ययन भी इसके लिए किया है। इस साइट पर उन पहलुओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। एक तरफ जहां गोबिंद सागर झील में गतिविधियां शुरू होने से पर्यटन में बढ़ोतरी होगी, वहीं दूसरी ओर युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। पर्यटक इस साइट पर वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच भरा सफर करेंगे।
विज्ञापन


किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का लंबा भाग गोबिंद सागर झील के किनारे से होकर गुजरता है। झील में अब पर्यटन गतिविधियां होने से फोरलेन से गुजरने वाले पर्यटक आकर्षित होंगे। झील में मोटर बोट्स, हाई स्पीड बोट्स और शिकारा तैरते नजर आ रहे हैं। वहीं पैरा सेलिंग, जैट स्काई राइड, बंपर राइड, स्पीड बोट राइड, बनाना राइड सहित पर्यटक यहां पर हर प्रकार की गतिविधियों का लुत्फ उठाएंगे। इससे प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे जहां रोजगार के द्वार भी खुलेंगे और एक नई जगह पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगी। जिले में पैराग्लाइडिंग के बाद वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू हुई हैं। पर्यटन की दृष्टि जिले के लिए यह बड़ी बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कंपनी के एमडी अजय हांडा ने बताया कि आधिकारिक रूप से गतिविधियां शुरू होने के बाद मंगलवार को 50 से अधिक पर्यटक मंडी भराड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने वाटर स्पोट्र्स गतिविधियों का लुत्फ लिया। कंपनी की ओर इसके लिए दाम तय किए गए हैं। जेटी की एक राइड एक हजार रुपये, शिकारा की एक सीट 250 रुपये, मोटर बोट एक सीट 300 रुपये, डबल बनाना राइड 300 रुपये, क्लोज सोफा एक सीट 300 रुपये और बिग सोफा एक सीट 500 रुपये दाम निर्धारित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed