फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Balance lost due to dizziness; husband fell into a gorge while trying to steady his wife both died.

Himachal: चक्कर आने से बिगड़ा संतुलन, पत्नी को संभालते पति भी खाई में गिरा, दोनों की मौत

Thu, 25 Jun 2026 07:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धरवाला (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, धरवाला (चंबा)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Jun 2026 07:40 PM IST
सार

 रिश्तेदार के घर जाते समय खाई में गिरने से पति और पत्नी की मौत हो गई। दोनों पैदल जा रहे थे।

विज्ञापन
Balance lost due to dizziness; husband fell into a gorge while trying to steady his wife both died.
पत्नी को संभालते पति भी खाई में गिरा, दोनों की मौत। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा में रिश्तेदार के घर जाते समय खाई में गिरने से पति और पत्नी की मौत हो गई। दोनों पैदल जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान पत्नी को चक्कर आ गया और वह खाई में गिरने लगी। उसे संभालने के लिए जैसे ही पति ने उनका हाथ पकड़ा तो दोनों खाई में जा गिरे। वहां से गुजर रहे लोग उनकी मदद के लिए खाई में उतर गए।

विज्ञापन

पत्थरों पर गिरने से हुई मौत

इससे पहले कि उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सकता, पत्थरों पर गिरने से उनकी मौत हो चुकी थी। गोरख राम (33) निवासी गांव ऊआं, पंचायत दाड़वीं और उनकी पत्नी सुषमा देवी (26) वीरवार सुबह 11 बजे अपने किसी रिश्तेदार के घर कलमला जा रहे थे। लिल्ह से उन्होंने पैदल चढ़ाई शुरू की तो कुछ दूर जाकर सुषमा देवी को चक्कर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों का नियंत्रण बिगड़ा और खाई में जा गिरे

उसे खाई में गिरता देखकर गोरख संभालने के लिए आगे बढ़े लेकिन दोनों का नियंत्रण बिगड़ा और खाई में जा गिरे। गंभीर चोटों की वजह से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी पहुंचाए।

विज्ञापन

शव परिजनों के सुपुर्द किए

पहले तो वहां शव गृह न होने का हवाला देकर डॉक्टर ने पोस्टमार्टम करने से इन्कार कर दिया। बाद में इसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही शवों का पोस्टमार्टम कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि खाई में गिरने से दंपती की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस इसमें आगामी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed