फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   baba ramdev should go to court for compensation says himachal govt

जमीन विवादः मुआवजा के लिए कोर्ट जाएं बाबा रामदेव

Fri, 22 Feb 2013 11:51 AM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Fri, 22 Feb 2013 11:51 AM IST
विज्ञापन
baba ramdev should go to court for compensation says himachal govt

हिमाचल सरकार ने कहा है कि बाबा रामदेव को यदि साधुपुल परिसर के बदले मुआवजा चाहिए तो इसके लिए कोर्ट जाएं और कानूनी लड़ाई में अपना हक साबित करें। मुख्य सचिव सुदृप्त राय ने गुरुवार को बताया कि राज्य सरकार ने उन्हें लीज पर 96 बीघा भूमि देने में रही कमियों के आधार पर ही यह सौदा रद किया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह भूमि अब सरकार की है और कब्जा लेने की प्रक्रिया जल्द शुरू हो रही है। इसलिए बाबा रामदेव यहां किसी प्रकार की गतिविधि नहीं कर सकते। उनसे राज्य सरकार भी 27 फरवरी का प्रस्तावित कार्यक्रम रद करने की अपील करेगी। उनके समर्थक समझदार हैं, इसलिए उम्मीद है कानून व्यवस्था का कोई मसला नहीं उठेगा। इससे पहले बाबा रामदेव ने कहा है कि सरकार उन्हें साधुपुल में निवेश किए गए 10 करोड़ लौटा दे, वह जमीन छोड़ देंगे।
विज्ञापन


एक अन्य घटनाक्रम के तहत राज्य सरकार ने बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ से एचपीएमसी का वह करार भी रिन्यू नहीं किया है, जिसके तहत बाबा हर साल एप्पल कंस्ट्रेट लेते थे। मुख्य सचिव ने कहा कि साधुपुल की जमीन महाराजा पटियाला ने इंदिरा चिल्ड्रन होम के लिए दी थी। यहां वही बनेगा। यह जमीन कामन विलेज अलाटेबल पूल की नहीं थी। पावर ऑफ अटार्नी भी एक इश्यू था। बाबा रामदेव ने लीज की शर्तों के अनुसार तीन साल में काम भी पूरा नहीं किया। सारे मामले में लीगल एडवाइज के बाद ही कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'हिमाचल आने पर कोई मनाही नहीं'
उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव हिमाचल में कहीं भी आना चाहें, उनका स्वागत है, लेकिन साधुपुल में उनका अब कोई हक नहीं है। राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि बाबा रामदेव के हिमाचल आने पर कोई मनाही नहीं है, लेकिन वह साधुपुल वाली जमीन पर कोई गतिविधि न करें। जिला प्रशासन को संपत्ति कब्जे में लेने के निर्देश दे दिए हैं। उम्मीद है कि बाबा कानून व्यवस्था बनाए रखने में खुद भी सहयोग देंगे।  


डीसी-एसपी को कब्जा लेने के आदेश
मुख्य सचिव ने सोलन की डीसी मीरा मोहंती और एसपी रमेश छाजटा से करीब एक घंटा बैठक की। इसमें जिला प्रशासन को कब्जे की कार्रवाई शुरू करने को कहा गया है। डीसी राजस्व अफसरों की एक टीम के साथ यह कार्रवाई करेंगी और एसपी कानून-व्यवस्था बिगड़ने की संभावनाओं को देखते हुए रणनीति तैयार करेंगे। बैठक में 27 फरवरी की संभावित परिस्थितियों पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed