{"_id":"67e29eabf32601ca95026fdd","slug":"attempt-to-attack-sdm-clerk-and-head-constable-who-came-to-rescue-got-injured-dodra-kwar-subdivision-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: एसडीएम पर हमले की कोशिश, बचाव करने आए क्लर्क और हेड कांस्टेबल को आईं चोटें; यहां का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: एसडीएम पर हमले की कोशिश, बचाव करने आए क्लर्क और हेड कांस्टेबल को आईं चोटें; यहां का है मामला
Tue, 25 Mar 2025 05:46 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 25 Mar 2025 05:46 PM IST
सार
जिला शिमला के डोडरा क्वार उपमंडल में सचिव ने एसडीएम के साथ अभद्र व्यवहार किया और उसके बाद हमले का भी प्रयास किया। घटना में बचाव करने वाले एक लिपिक और हेड कांस्टेबल को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
डोडरा क्वार उपमंडल में बैठक के दौरान पंचायत सहायक सचिव ने एसडीएम के साथ गाली-गलौज की और हमला करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद कर्मचारी जब बीच-बचाव करने लगे तो सचिव ने उन पर भी हमला किया। इसमें एक लिपिक और हेड कांस्टेबल को चोटें आई हैं। पुलिस ने सचिव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बीईओ कार्यालय डोडरा क्वार में तैनात लिपिक सुच्चा सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सोमवार दोपहर बाद करीब 1.15 बजे उपमंडलीय कार्यालय में बैठक चल रही थी। इस दौरान पंचायत जाखा में तैनात सहायक सचिव नारायण सिंह वहां आया और बिना किसी कारण के बैठक में मौजूद एसडीएम से गाली-गलौज व धमकाने लगा।
विज्ञापन
एसडीएम ने जब उसे शांत रहने के लिए कहा तो गुस्से में नारायण सिंह एसडीएम की ओर भागा और हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान जब बैठक में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने पुलिस चौकी फोन कर नारायण सिंह को रोकने का प्रयास किया, तो नारायण सिंह ने उन्हीं पर हमला कर दिया। इस दौरान लिपिक सुच्चा सिंह तथा डोडरा क्वार में तैनात हेड कांस्टेबल गुलाब को चोटें आई है। पंचायत सहायक सचिव नारायण सिंह डोडरा क्वार उपमंडल के धंद्रवाड़ी गांव का निवासी है। हालांकि, पुलिस ने उसे काबू कर लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सचिव मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि उसने हमला क्यों किया।
विज्ञापन
लिपिक सुच्चा सिंह की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है- प्रणव चौहान, डीएसपी रोहड़ू