फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Assistant manager accused of embezzlement of Rs 4 crore in cooperative bank arrested

Nohradhar Cooperative Bank Scam: सहकारी बैंक में चार करोड़ के गबन में आरोपी सहायक प्रबंधक गिरफ्तार

Mon, 26 Aug 2024 10:55 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नौहराधार (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नौहराधार (सिरमौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 26 Aug 2024 10:55 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नौहराधार में राज्य सहकारी बैंक की शाखा में 4 करोड़ दो लाख रुपयों के गबन में पुलिस ने शाखा के सहायक प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Assistant manager accused of embezzlement of Rs 4 crore in cooperative bank arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला सिरमौर के नौहराधार में राज्य सहकारी बैंक की शाखा में 4 करोड़ दो लाख रुपयों के गबन में पुलिस ने शाखा के सहायक प्रबंधक आरोपी ज्योति प्रकाश निवासी भूईरा, राजगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने बताया कि संगड़ाह के एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआईटी मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


संगड़ाह के एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी कर रही जांच
एसपी ने बताया कि आरोपी को साेमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी की ओर से विभिन्न बैंकों में खुलवाए खातों की जानकारी के लिए पत्राचार किया और लेनदेन वाले खातों को फ्रीज कर जांच की है। आरोपी की पत्नी के खातों की जानकारी भी ली गई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी वर्ष 2012 से इस शाखा में ही कार्यरत था। वह लोगों की एफडीआर, चेक बुक बैंक में अपने पास रखता था। एसपी ने बताया कि बैंक का ऑडिट किया जा रहा है। ऑडिट के बाद पता चलेगा कि यह पैसा आरोपी के पास कहां से आया, किसे दिया और इसमें और कितने लोग शामिल हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि 10 अगस्त को बैंक के जिला प्रबंधक प्रियदर्शन पांडे और अन्य ने संगड़ाह थाना में शिकायत की थी कि सहायक प्रबंधक ने चार करोड़ दो लाख रुपये का गबन किया है। बैंक प्रबंधन ने आरोपी के अलावा सात कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और 10 को नोटिस जारी हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed