फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Arun Jaitley accuses Virbhadra Singh of graft, writes to PM

सीबीआई जांच के लिए पूरी तरह तैयार: वीरभद्र

Tue, 31 Dec 2013 12:09 PM IST
अमर उजाला, कांगड़ा
अमर उजाला, कांगड़ा Updated Tue, 31 Dec 2013 12:09 PM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley accuses Virbhadra Singh of graft, writes to PM

भाजपा नेता अरुण जेटली की ओर से दिल्ली में लगाए गए आरोपों के जवाब में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह सीबीआई जांच के लिए तैयार हैं। इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। यह सब प्रधानमंत्री के क्षेत्राधिकार में है।

विज्ञापन


सोमवार को पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि जो आरोप अरुण जेटली ने उन पर लगाए हैं, वे विधानसभा सत्र में भाजपा पहले ही लगा चुकी है। सदन में वह इसका जवाब दे चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व कांग्रेस ने जो चार्जशीट तैयार की थी, उसको सरकारी दस्तावेज बनाने के बाद मुख्यमंत्री के नाते वह उसकी जांच करवा रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के परिवार पर जांच का जो दबाव है, उसको कम करने के लिए ऐसी साजिश मेरे खिलाफ रची जा रही है। लेकिन, मैं किसी बात से भी डरता नहीं हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकामुल्ला के प्रोजेक्ट को 2002 में भाजपा सरकार ने ही मजूंरी दी थी। उसके बाद चार बार इसकी अवधि भी भाजपा ने ही बढ़ाई।

कांग्रेस ने दो बार इसको एक्सटेंशन दी। दोनों बार ही इसे रद्द किया। अब नबंवर 2013 में कांग्रेस ने इसे दोबारा रद्द कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर एक निजी बिजली कंपनी से रिश्वत लेने का आरोप लगाया। भाजपा नेता अरुण जेटली ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed