फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Aparajita 100 Million Smiles program organized by Amar Ujala Foundation at Government ITI Dadi

Himachal Pradesh: अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में बोलीं एसपी कांगड़ा, मन के हारे हार...मन के जीते जीत

Thu, 09 Jan 2025 06:31 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 09 Jan 2025 06:31 PM IST
सार

Aparajita 100 Million Smiles: गुरुवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दाड़ी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 'अपराजिता 100 मिलियंस स्माइल्स' कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन
Aparajita 100 Million Smiles program organized by Amar Ujala Foundation at Government ITI Dadi
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मन के हारे हार है और मन के जीते जीत...। अगर मन में किसी बात को करने की बात ठान ली जाए तो उसे अवश्य पूरा करें। यह बात गुरुवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दाड़ी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘अपराजिता 100 मिलियंस स्माइल्स’ कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि कही। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षु छात्राओं को उनके अधिकारों, करिअर और महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया। शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि महिलाओं के प्रति अभी तक समाज में लोगों की सोच नहीं बदली है। इसलिए महिलाओं को अपने अंदर की अपराजिता को पहचाना होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छोटी उम्र के अनुभव बड़े होते हैं। उन्होंने आईटीआई की प्रशिक्षु छात्राओं से कहा कि असफलताओं से हार नहीं माननी चाहिए, क्योंकि बहुत कम लोग ऐसे हैं, जिन्हें फेल हुए बिना सफलता हासिल हुई हो। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लड़कियां अभी से अपना एक लक्ष्य लेकर चलें कि भविष्य में क्या करना है। अगर लक्ष्य निर्धारित नहीं करेंगे तो भविष्य में कुछ नहीं कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें स्वयं निर्णय लेना होगा। इसकी शुरुआत उन्हें अपने आप से करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षु छात्राओं को फेसबुक और व्हाट्सएप से बाहर आने की भी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि जब भी किसी सोशल मीडिया अकाउंट बनाएं तो उसमें अपनी सही जानकारी कभी भी न डालें। इसके अलावा किसी से भी अपना ओटीपी और पिन नंबर शेयर न करें। इस दौरान उन्होंने अपने स्कूली जीवन से लेकर आईपीएस तक के सफर को भी उपस्थित प्रशिक्षु छात्राओं के साथ साझा किया। इस दौरान आईटीआई के अनुदेशक अरुण कुमार ने बखूबी मंच का संचालन किया, जबकि कार्यक्रम आईटीआई का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।

विज्ञापन

अमर उजाला की बदौलत एसपी से मिली इतनी महत्त्वपूर्ण जानकारी : आरके पुरी
हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दाड़ी में अमर उजाला ने अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुईं पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने प्रशिक्षु छात्राओं के साथ-साथ उन्हें भी काफी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई है। यह बात आईटीआई दाड़ी के प्रिंसीपल आरके पुरी ने कही। उन्होंने कहा कि अगर इस जानकारी को छात्राएं अपने जीवन में अपनाएंगी तो वे न तो खुद को अकेला समझेंगी और न ही उन्हें किसी से डरने की जरूरत होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed