Hamirpur: अनुराग ठाकुर बोले- यूएन में मुद्दा उठाना पड़ा तो भी पीछे नहीं हटेंगे
आदित्य के पिता राजेश शर्मा का कहना है कि सांसद अनुराग ठाकुर ने परिवार को आश्वासन दिया कि आदित्य की मौत में अगर शिपिंग कंपनी की गलती है तो उसे सजा जरूर दिलावाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को ग्राम पंचायत हड़ेटा के गांव भालू पहुंचकर मृतक आदित्य के परिजनों से मुलाकात की। आदित्य के पिता राजेश शर्मा का कहना है कि सांसद अनुराग ठाकुर ने परिवार को आश्वासन दिया कि आदित्य की मौत में अगर शिपिंग कंपनी की गलती है तो उसे सजा जरूर दिलावाएंगे। अगर इसमें अमेरिका की गलती है तो फिर इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के समक्ष रखेंगे। इस मौके पर उन्होंने आदित्य के पिता राजेश कुमार शर्मा के साथ अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया ताकि जरूरत पड़ने पर उनसे सीधा संपर्क कर सकें। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि घटना बेहद दुखद और गंभीर है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि जांच में किसी शिपिंग कंपनी की लापरवाही या गलती सामने आती है तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार उचित सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर जिम्मेदार लोगों को बचने नहीं दिया जाएगा। केंद्र और राज्य स्तर पर संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाकर मामले की पूरी निगरानी की जा रही है। पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
अनुराग ठाकुर ने परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि न्याय की लड़ाई में वे उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और मामले के हर पहलू की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी। 10 जून को ओमान तट के निकट होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में पलाऊ ध्वज वाले तेल टैंकर एमटी सेट्टेबेलो पर हुए अमेरिकी सैन्य हमले में 23 वर्षीय डेक कैडेट आदित्य शर्मा सहित तीन भारतीय नाविकों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद अनुराग सिंह ठाकुर लगातार विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास मस्कट, नौवहन मंत्रालय, जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के संपर्क में रहे और दिवंगत आदित्य शर्मा के पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत लाने के भरसक प्रयास किए।