फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Amar Ujala Impact Himachal News 2500 employees will be recruited in Panchayati Raj Department

Himachal News: पंचायतीराज विभाग में होगी 2,500 कर्मचारियों की भर्ती, अमर उजाला ने उठाया था सवाल, जानें

Sat, 14 Dec 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 14 Dec 2024 05:00 AM IST
सार

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद अब सरकार ने नई पंचायतें बनाने से पहले कर्मचारियों की भर्ती करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Amar Ujala Impact Himachal News 2500 employees will be recruited in Panchayati Raj Department
पंचायतीराज विभाग हिमाचल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल में नई पंचायतों के गठन से पहले पंचायतीराज विभाग में 2,500 कर्मियों की भर्ती होगी। प्रदेश में 2020 में बनाई गई 412 पंचायतों में अब तक पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक के अलावा चौकीदार तक के पद रिक्त चल रहे हैं। अमर उजाला ने 6 दिसंबर के अंक में नई पंचायतें बनाने की तैयारी; 412 पंचायतों में न सचिव, न तकनीकी सहायक, शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद सरकार ने नई पंचायतें बनाने से पहले कर्मचारियों की भर्ती करने का फैसला किया है।

विज्ञापन

पंचायतीराज विभाग में पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, पंचायत सहायक सहित विभिन्न श्रेणियों के 2,500 पदों पर भर्ती शुरू करने की तैयारी है। विभाग से खाली पदों का ब्योरा मांगा गया है जिसे मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जाएगा और स्वीकृति मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। दूसरी ओर सरकार ने नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। उपायुक्तों के माध्यम से पंचायतों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अब तक सरकार के पास करीब 60 आवेदन पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदनों की छंटनी के बाद पंचायतों के गठन की अगली प्रक्रिया शुरू होगी। नई पंचायत के गठन के लिए न्यूनतम 1000 की आबादी और मुख्यालय से दूरी मूल मानक है। हिमाचल प्रदेश में 2020 में जिस समय इन पंचायतों का गठन हुआ उस समय भाजपा की सरकार थी। मौजूदा कांग्रेस सरकार का भी दो साल का कार्यकाल पूरा हो गया है लेकिन अब तक स्थायी कर्मचारियों का बंदोबस्त नहीं हो पाया है। यहां तक की इन 412 पंचायतों में पंचायत घर तक की बुनियादी सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। मौजूदा समय में प्रदेश में एक पंचायत सचिव के पास दो से तीन पंचायतों का जिम्मा है। तकनीकी सहायकों की भी भारी कमी है। ग्राम रोजगार सहायकों की तैनाती न होने से पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत भी काम प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन

पंचायतीराज विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 2500 पद भरने की तैयारी है। विभाग से खाली पदों का ब्योरा मांगा गया है, जिसे मंत्रिमंडल की बैठक में रखेंगे। स्वीकृति मिलने के बाद भर्ती शुरू होगी। 2020 में भाजपा ने कर्मचारियों का इंतजाम किए बिना ही 412 नई पंचायतें बना दी थीं। हम नई पंचायतें भी बनाएंगे और कर्मचारियों का भी बंदोबस्त करेंगे- अनिरुद्ध सिंह, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed