Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   : Agniveer died after a fall during training in Maharashtra; he had been recruited just four months ago

मंडी: महाराष्ट्र में ट्रेनिंग के दौरान गिरने से अग्निवीर की मौत, चार माह पूर्व ही हुए थे भर्ती

Fri, 20 Nov 2026 09:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Nov 2026 09:04 PM IST
सार

जवान की पार्थिव देह पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और माता-पिता व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दोपहर दो बजे परिजनों ने नम आंखों से साहिल को मुखाग्नि दी। 

विज्ञापन
: Agniveer died after a fall during training in Maharashtra; he had been recruited just four months ago
अग्निवीर साहिल कुमार(फाइल)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

देश सेवा का जज्बा लेकर चार माह पूर्व अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए सुंदरनगर उपमंडल के छात्तर साई गांव निवासी साहिल कुमार (पुत्र रोशन लाल) की महाराष्ट्र में ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई। रस्सी आरोहण प्रशिक्षण के समय करीब 20 फीट की ऊंचाई पर हाथों में पसीना आने से रस्सी पर उनकी पकड़ छूट गई और वह नीचे गिर पड़े। अस्पताल में दो दिन तक चले उपचार के बाद बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे बटालियन के चार सदस्य पार्थिव शरीर लेकर छात्तर साई गांव पहुंचे। जवान की पार्थिव देह पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और माता-पिता व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दोपहर दो बजे परिजनों ने नम आंखों से साहिल को मुखाग्नि दी। साहिल के पिता रोशन लाल ऑटो चालक हैं और परिवार में उनकी दो बहनें भी हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी गांव पहुंचे और दिवंगत अग्निवीर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल, नायब तहसीलदार आदित्य गुलेरिया, महादेव वृत्त के कानूनगो सुरेंद्र ठाकुर और विकास खंड धनोटू के एसईबीओ मनोज कुमार मौजूद रहे। लाल सिंह कौशल ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए केंद्र सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की, जबकि नायब तहसीलदार आदित्य गुलेरिया ने प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed