फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Agniveer Bharti 2025 Online entrance exam for Agniveer recruitment from 30th Shimla Solan Sirmaur Kinnaur

Agniveer Bharti 2025: अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा 30 से, इन जिलों के युवा ले सकेंगे भाग

Tue, 17 Jun 2025 06:06 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर/शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर/शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 17 Jun 2025 06:06 PM IST
सार

Agniveer Bharti 2025: अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। जिसमें हिमाचल के शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवा भाग ले पाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Agniveer Bharti 2025 Online entrance exam for Agniveer recruitment from 30th Shimla Solan Sirmaur Kinnaur
अग्निवीर भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल के शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवाओं के लिए अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने बताया कि सभी योग्य उम्मीदवार www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर लॉगइन कर जेओए, रोल नंबर और जन्मतिथि भरने के बाद सीईई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश कॉलेज एजुकेशन शिमला, ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज सोलन और महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी बद्दी में प्रवेश परीक्षा होगी। अग्निवीर जीडी के एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए गए हैं। अन्य सभी श्रेणियों के एडमिट कार्ड 18 जून तक अपलोड किए जाएंगे। निदेशक ने कहा कि अभ्यर्थियों से अपील की कि अपने प्रवेश पत्र के साथ निर्धारित तिथि को अपने परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करें। परीक्षा के दिन अपने सभी मूल प्रमाण पत्र अवश्य साथ लाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed