{"_id":"ce99d19934f2030eec6473633562e474","slug":"accused-uncle-raped-13-month-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवान चाचा, 13 महीने की बच्ची से किया रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवान चाचा, 13 महीने की बच्ची से किया रेप
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 09 Aug 2013 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में रेप के एक मामले ने पीड़िता की जांच करने वाले डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया। यहां एक 13 महीने की बच्ची से उसी के चाचा ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
डॉक्टरों को एक दिन के इलाज के बाद बच्ची से रेप होने का पता चला। उन्होंने इतनी छोटी बच्ची से रेप का अंदाजा भी नहीं लगाया था इसलिए वह सामान्य तौर पर बच्ची का इलाज कर रहे थे।
विज्ञापन
इलाज के दौरान डॉक्टरों को रेप का संदेह हुआ। फिर इसकी पुष्टि के बाद उन्होंने पुलिस को खबर की।
धर्मशाला के खनैयारा गांव में बुधवार को पीड़ित बच्ची की मां उसे उसके आरोपी चाचा के पास छोड़कर बाजार गई थी। जब मां घर लौटी तो उसने देखा की बच्ची बहुत ज्यादा रो रही है और उसका सौतेला चाचा गायब है।
विज्ञापन
कुछ देर के बाद भी बच्ची के चुप न होने और उसकी तबीयत बिगड़ने पर मां बच्ची को अस्पताल लेकर गई। तब उसका इलाज करने पर एक दिन बाद गुरुवार को रेप होने की बात सामने आई।
तब गुरुवार दोपहर स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।