{"_id":"66cc23df10bf9f51cf05c890","slug":"a-youth-from-chandigarh-got-lost-in-chudhar-of-sirmaur-district-of-himachal-police-rescued-him-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmaur News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के चूड़धार में भटका चंडीगढ़ का युवक, पुलिस ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के चूड़धार में भटका चंडीगढ़ का युवक, पुलिस ने किया रेस्क्यू
Mon, 26 Aug 2024 12:12 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, नौहराधार (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नौहराधार (सिरमौर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:12 PM IST
सार
सिरमौर की चूड़धार यात्रा पर जाते वक्त चंडीगढ़ का युवक रास्ता भटक गया। युवक कई घंटों तक जंगल में फंसा रहा। इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन
चूड़धार रास्ते पर लापता हुए व्यक्ति को रेस्क्यू करने के बाद पुलिस व्यक्ति के साथ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सिरमौर जिले के चूड़धार के रास्ते पर चंडीगढ़ का एक युवक रास्ता भटक गया। इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकुश (32) निवासी चंडीगढ़ अपने मित्र सतविंद्र सूद निवासी सोलन के साथ चूड़धार यात्रा पर जा रहा था।
विज्ञापन
जब वह नौहरधार से पैदल यात्रा कर रहे थे तो तीसरी नामक स्थान पर अंकुश अपने दोस्त से थोड़ा पीछे रह गया और रास्ता भटक गया। उसे सही रास्ते का पता नहीं चल पाया। जबकि, सतविंद्र चूड़धार पहुंच गया, लेकिन इंतजार करने पर भी उसका दोस्त अंकुश वहां नहीं पहुंचा। इसके बाद अंकुश को फोन किया गया तो उसने बताया कि वह रास्ता भटक गया है और कहीं दूर जंगल में बड़ी-बड़ी पत्थर की शिलाओं के बीच फंस गया हैं।
विज्ञापन
अंकुश ने इसकी सूचना 112 हेल्पलाइन पर दी। अंकुश काफी सहम गया था। आरक्षी अखिल मौके पर पहुंचे और सतविंद्र को साथ लेकर अंकुश की तलाश में चूड़धार से तीसरी नौहरधार की तरफ निकले और अंकुश को तलाश कर लिया।
विज्ञापन