{"_id":"6740877ef198dfb9eb08ee0a","slug":"a-woman-officer-in-kullu-accused-her-husband-of-rs-37-lakh-and-gold-jewellery-kept-in-the-locker-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: पति पर बिना स्वीकृति बैंक के खाते से 37 लाख रुपये और लॉकर में रखे गहने निकालने के आरोप, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: पति पर बिना स्वीकृति बैंक के खाते से 37 लाख रुपये और लॉकर में रखे गहने निकालने के आरोप, मामला दर्ज
Fri, 22 Nov 2024 07:01 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 22 Nov 2024 07:01 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक महिला अधिकारी ने अपने पति पर मामला दर्ज करवाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने तत्कालीन बैंक अधिकारी के साथ मिलीभगत कर 37 लाख रुपये और लॉकर में रखे सोने के गहने बिना स्वीकृति निकाल लिए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
कुल्लू जिले में एक महिला अधिकारी ने अपने पति और एसबीआई के तत्कालीन अधिकारी के साथ मिलीभगत कर 37 लाख रुपये और लॉकर में रखे सोने के गहने निकालने का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने कुल्लू के महिला थाने में केस दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कुल्लू में तैनात एक महिला अधिकारी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उन्होंने एसबीआई की कुल्लू शाखा में एक संयुक्त खाता खोला था। खाते में लाखों रुपये की राशि थी। साथ ही बैंक के लॉकर में सोने सहित अन्य गहने जमा करवाए थे। बाद में उनके पति ने वर्ष 2021 में ढालपुर में एसबीआई की शाखा के तत्कालीन अधिकारी की मदद से संयुक्त खाते को एकल खाते में बदल लिया।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि इसके बाद धोखाधड़ी से अलग-अलग तारीखों में 37,13,246 रुपये, सभी गहने लॉकर से निकाल लिए। इस बारे में उनकी कोई सहमति और लिखित अनुमति नहीं ली गई थी। उधर, एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन