फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   90 percent houses of himachal pradesh have toilet

हिमाचल में 90 फीसदी घरों में शौचालय, 10 दिन में घोषित होगा खुला शौचमुक्त राज्य

Mon, 10 Oct 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 10 Oct 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
90 percent houses of himachal pradesh have toilet

हिमाचल दस दिन में खुला शौच मुक्त होगा। यह दावा प्रदेश सरकार कर रही है। सरकार ने इसके लिए खास अभियान चलाया है। इसके लिए 20 अक्तूबर का लक्ष्य तय किया है। हाल ही में भारत सरकार के एक सर्वेक्षण में भी हिमाचल में 90 फीसदी से अधिक शौचालय होने का खुलासा हुआ है। इसके अनुसार शौचालय बनाने और इनके उपयोग के मद्देनजर हिमाचल की स्थिति पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और जेएंडके से बेहतर है।  

विज्ञापन


सरकार का वर्ष 2012 के बेसलाइन सर्वेक्षण में चिह्नित घरों में शौचालय निर्माण और इनका इस्तेमाल करवाने का अभियान 28 सितंबर से शुरू हुआ। यह 20 अक्तूबर को पूरा होगा। इसके बाद प्रदेश सिक्किम के बाद देश का दूसरा खुला शौचमुक्त राज्य बनने का दावा करेगा। 
विज्ञापन


केरल भी खुद को ओपन डिफेक्शन फ्री घोषित करने के प्रयास में जुटा है। हिमाचल इससे आगे निकलकर दूसरा स्थान लेना चाह रहा है। इसके लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है। फील्ड की प्रोग्रेस को भारत सरकार के स्वच्छता मंत्रालय की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जा रहा है। हिमाचल में वर्तमान में कुल 3226 पंचायतें हैं। आजकल इनमें वर्ष 2012 के बेसलाइन सर्वेक्षण के तहत चिह्नित तमाम परिवारों में शौचालय को बनाने और इन्हें इस्तेमाल करवाने का काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 अक्तूबर को हिमाचल खुला शौच मुक्त घोषित

90 percent houses of himachal pradesh have toilet

हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास सचिव ओंकार शर्मान ने कहा कि भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने हाल ही में क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया से सर्वे करवाया है। इसमें शौचालय बनाने और इनके इस्तेमाल में हिमाचल की स्थिति बेहतर है। 20 अक्तूबर को हिमाचल को खुला शौच मुक्त घोषित कर रहे हैं। 

प्रदेश को 2012 के बेसलाइन सर्वे में चिह्नित घरों में शौचालयों के बनने और इनके इस्तेमाल में आने के बाद ही ओपन डिफेक्शन फ्री (ओडीएफ) घोषित किया जा रहा है। केरल एक नवंबर के बाद यह घोषणा करेगा। हम केरल से आगे निकलकर सिक्किम के बाद दूसरे नंबर पर ओडीएफ घोषित होंगे। कुछ हजार शौचालय ही बनाने को बचे हैं। ये दस दिन में बना दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed