फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   80 percent of hotel rooms in Shimla are booked for weekend bookings for New Year are ongoing

Himachal Tourism: वीकेंड पर राजधानी शिमला के होटलों में 80 फीसदी कमरे बुक, नए साल के लिए बुकिंग जारी

Sat, 27 Dec 2025 11:15 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 27 Dec 2025 11:15 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के होटलों में वीकेंड के लिए 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी हो गई है। वहीं, नए साल के लिए भी कमरों की एडवांस बुकिंग जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
80 percent of hotel rooms in Shimla are booked for weekend bookings for New Year are ongoing
विंटर कार्निवल में की सजावट से लाइटों से चमकता रिज मैदान। - फोटो : अमन शर्मा (संवाद)

विस्तार

वीकेंड पर राजधानी सैलानियों से गुलजार रहेगी। शहर के होटलों में वीकेंड के लिए 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी हो गई है। विंटर कार्निवल के चलते और बर्फबारी की आस में बाहरी राज्यों के हजारों सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। इसके अलावा शहर के होटलों में नए साल के लिए भी कमरों की एडवांस बुकिंग जारी है। होटल कारोबारी एडवांस में कमरा बुक करवाने पर 15 से 20 फीसदी की विशेष छूट भी दे रहे हैं। नए साल के जश्न मनाने के लिए भी विशेष इंतजाम किए हैं जिसमें पर्यटक डीजे की धुनों पर थिरकेंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा डाइन एंड डांस के साथ गाला डिनर (ड्रिंक रिसेप्शन, बैठकर डिनर और मनोरंजन शामिल रहता है) का बंदोबस्त होगा। शुक्रवार शाम से ही सैलानियों के शिमला पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया था। वहीं दोपहर 1 बजे के बाद ही लिफ्ट स्थित पार्किंग पैक हो गई थी। होटल एंड रैस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि न्यू ईयर के लिए होटलों में एडवांस में बुकिंग शुरू हो गई है। बर्फबारी होने के बाद बुकिंग में और ज्यादा बढ़ोतरी होगी। ऐसे में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन

हजारों वाहन पहुंच रहे शिमला, सड़कों पर लग रहा जाम
वीकेंड के चलते राजधानी शिमला में सैलानियों की आवाजाही बढ़ गई है। हर रोज हजारों की संख्या में देश-विदेश से सैलानी शिमला आ रहे हैं। विंटर कार्निवल और नववर्ष का जश्न मनाने के लिए हजारों की संख्या में वाहनों के आने से राजधानी की सड़कों पर दबाव बढ़ गया है। शहर में शुक्रवार को भी जाम लगता रहा। वाहनों की अधिक संख्या के कारण सोलन की ओर से आने वाले वाहनों को कुछ समय के लिए रोका गया।

तारादेवी के पास वन मिनट ट्रैफिक प्लान के चलते यहां वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे, इसके लिए तारादेवी में वन मिनट ट्रैफिक प्लान लागू किया है लेकिन इस वजह से शोघी से शिमला पहुंचने में सैलानियों और स्थानीय लोगों को दो से ढाई घंटे का समय लग गया। शहर में भी वाहनों का दबाव बढ़ने से ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई है। इस वजह से शहरवासियों के साथ ही पर्यटकों को भी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed