{"_id":"67893b3c004bb5b912045c37","slug":"8-animals-died-and-2-injured-due-to-electric-shock-after-high-tension-line-broke-down-in-sirmaur-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एचटी लाइन गिरी, 8 पशुओं की मौत, 2 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एचटी लाइन गिरी, 8 पशुओं की मौत, 2 घायल
Thu, 16 Jan 2025 10:34 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाकुआं (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाकुआं (सिरमौर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 16 Jan 2025 10:34 PM IST
सार
सिरमौर जिले के हरिपुरखोल में बिजली की एचटी लाइन गिर गई। इस हादसे में 8 पशुओं की मौत हो गई जबकि 2 घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरमौर जिले के हरिपुरखोल में वीरवार को दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां बिजली की एचटी लाइन गिर गई। इस हादसे में 8 पशुओं की मौत हो गई जबकि 2 घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
हरिपुरखोल में मरियम पर उस समय दुख का पहाड़ टूट पड़ा जब बिजली की एचटी तार अचानक गिर गई। इस दौरान उसकी 5 भैंसों, एक गाय और 2 कटड़ों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। 2 पशु झुलस गए हैं। गनीमत रही कि इस दौरान कोई व्यक्ति करंट की चपेट में नहीं आया है।
विज्ञापन
जानकारी मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार को 20 हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी। एसडीएम पांवटा साहिब जीएस चीमा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद छानबीन जाएगी। उन्होंने बताया कि हादसे में 8 पशुओं की मौत हुई है जबकि 2 घायल हुए हैं। पीड़ित परिवार को 20 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन