फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   5370 file lost from hp tribunal.

ट्रिब्यूनल से 5370 केसों की फाइलें गायब, मुकदमा

Sun, 06 Mar 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 06 Mar 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
5370 file lost from hp tribunal.
- - फोटो : .

हिमाचल ट्रिब्यूनल में हजारों केसों की फाइलें गुम हो गई हैं। यह वह फाइलें हैं जिन पर ट्रिब्यूनल अपना फैसला दे चुका है। फाइलों के साथ साथ बारह रजिस्ट्रर भी गायब हैं। गुम हुई फाइलों की संख्या करीब 5370 बताई जा रही है।

विज्ञापन


मामला सामने आने के बाद जांच की गई, जिसमें जांच अफसरों ने इसके लिए रिकार्ड कीपर और चौकीदार को जिम्मेदार ठहराया। इनकी लापरवाही की वजह से फाइलें गुम हुई हैं। शिकायत के आधार पर थाना छोटा शिमला में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


मामला साल 2008 का बताया जा रहा है। उस समय ट्रिब्यूनल को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में शिफ्ट कर दिया गया था। उस दौरान यह फैसला लिया गया कि जिन केसों का निपटारा हो चुका है और जिन पर फैसला आ चुका है उन फाइलों को हाईकोर्ट ले जाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कड़ी में हजारों फाइलें और रजिस्ट्रर वहीं पर रखे गए। जिन केसों पर फैसले हो चुके थे, जब इन मामलों से संबंधित लोगों ने रिकार्ड मांगा, तब इस बात का खुलासा हुआ कि वहां से बड़े पैमाने पर फाइलें गायब हैं।

इस पर एक जांच कमेटी बनाई गई और कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस में मुकदमा कायम करवा दिया गया। एसपी शिमला डीडब्ल्यू ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।

जांच के बाद एफआईआर
पूरे मामले में रिकार्ड कीपर पदम दास चौहान और चौकीदार महेश्वर प्रकाश पर गाज गिरी है। मामला सामने आने के बाद पुलिस को दी शिकायत में हिमाचल ट्रिब्यूनल के रजिस्ट्रार चमन लाल दिल्टा ने कहा कि पदम दास चौहान और महेश्वर प्रकाश को 5370 फाइलें और 12 रजिस्ट्रर सौंपे थे।


यह उन केसों की फाइलें थी जिस पर ट्रिब्यूनल अपना फैसला सुना चुका है। लेकिन यह फाइलें गुम हैं, इस पूरे मामले की जांच डिप्टी रजिस्ट्रार केके सूद (जेबी) और अरविंद्र मल्होत्रा ( रजिस्ट्रार विजिलेंस) प्रदेश उच्च न्यायालय के संचालन में हुआ। जांच अफसरों ने अपनी रिपोर्ट में इन दोनों को हेराफेरी का दोषी पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed