फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   31 posts of teaching staff will be filled in Himachal Pradesh Central University apply by January 23

Himachal News: हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में टीचिंग स्टाफ के भरेंगे 31 पद, 23 जनवरी तक करें आवेदन

Fri, 27 Dec 2024 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 27 Dec 2024 02:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में टीचिंग स्टाफ के 31 पद भरे जाएंगे। पात्र अभ्यर्थी 23 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। कितनी लगेगी आवेदन फीस जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
31 posts of teaching staff will be filled in Himachal Pradesh Central University apply by January 23
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में टीचिंग स्टाफ के 31 पद भरे जाएंगे। इनमें 28 पद नियमित, जबकि तीन पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इन पदों के लिए पात्र अभ्यर्थी 23 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। इन पदों को भरने के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग और ओबीसी (एनसीएल) के अभ्यर्थियों को 1750 रुपये शुल्क के रूप में लिए जाएंगे, जिसमें प्रोसेसिंग फीस के 250 और परीक्षा फीस के रूप में 1500 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला अभ्यर्थियों से परीक्षा शुल्क के रूप में 1500 रुपये लिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने टीचिंग स्टाफ के विभिन्न पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। इस दौरान नियमित आधार पर प्रोफेसरों के 11, एसोसिएट प्रोफेसरों के 13 और असिस्टेंट प्रोफेसरों के चार पद शामिल हैं। इसके अलावा अनुबंध आधार पर भी असिस्टेंट प्रोफेसरों के तीन पद भरे जाएंगे। इन पदों को आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से 23 जनवरी, 2025 तक आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

यह पद सीयू में चल रहे विभिन्न 20 विभागों में भरे जाएंगे। इनमें एनिमल साइंस में दो, केमिस्ट्री एंड केमिकल साइंस में एक, कंप्यूटेशनल बॉयोलाजी एंड बायोनिफारमेटिंग में एक, कंप्यूटर साइंस एंड इनफार्मेटिक्स में दो, दीनदयाल उपाध्याय स्टडी में एक, एन्वायरमेंट साइंस में एक, एचपी केंद्रीय विश्वविद्यालय बिजनेस स्कूल में दो, जियोलॉजी में दो, रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस में दो, वर्जुअल आर्ट्स में एक, जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन में एक, लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन में दो, गणित में दो, न्यू मीडिया में दो और पॉलिटिकल साइंस में एक पद भरा जाएगा। इसके अलावा पंजाबी एंड डोगरी में एक, सोशोलाजी एंड सोशल एन्थोप्रोलॉजी में एक, संस्कृत में एक, टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट में एक और योगा विषय में एक पद भरा जाएगा। इसके अलावा अनुबंध आधार पर भरे जाने वाले विभागों में सोशल वर्क, अंग्रेजी और जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed