फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   28 exam postponed in himachal

हिमाचल: अगस्त में होने वाली परीक्षाएं टलीं

Fri, 26 Jul 2013 12:05 PM IST
हमीरपुर ब्यूरो
हमीरपुर ब्यूरो Updated Fri, 26 Jul 2013 12:05 PM IST
विज्ञापन
28 exam postponed in himachal

हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने अगस्त में होने वाली कुछ परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। परीक्षाओं की आगामी तिथियां बाद में निर्धारित की जाएंगी।

विज्ञापन


बोर्ड ने दर्जन भर परीक्षाएं स्थगित की हैं। बोर्ड ने 28 श्रेणियों के पद भरने को लिखित परीक्षाओं का कार्यक्रम निर्धारित किया था। बोर्ड प्रबंधन के अनुसार अपरिहार्य कारणों से परीक्षाओं को स्थगित किया गया है।
विज्ञापन


अगस्त में 8, 21, 22, 25, 27, 29 और 30 अगस्त को निर्धारित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। उपरोक्त तिथियों को हवलदार इंस्ट्रक्टर, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर, साइंटिफिक असिस्टेंट, रिसर्च असिस्टेंट, लाइब्रेरियन, लीडिंग फायरमैन, लैब असिस्टेंट, स्टेनो टाइपिस्ट, सीनियर असिस्टेंट अकाउंट की परीक्षाएं आयोजित की जानी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा पूर्व में निर्धारित आठ परीक्षाओं का संचालन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही किया जाएगा।

कार्यक्रम के अनुसार 04, 07, 11, 18 अगस्त को निर्धारित परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। बोर्ड सचिव विजय कुमार ने बताया कि किन्हीं कारणों से परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। आगामी तिथि के बारे में उचित समय पर अभ्यर्थियों को सूचित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed